Amrapali Dubey Song: छोटी स्कर्ट में आम्रपाली दुबे का कातिलाना डांस, ग्लैमरस अवतार देख फैंस हुए घायल

Amrapali Dubey Song : भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार आम्रपाली दुबे अपने दमदार अभिनय और दिलकश डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं। टीवी सीरियल्स से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली आम्रपाली आज भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हैं।
उन्होंने अपने करियर में दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के साथ कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, लेकिन कुछ फिल्मों में उन्होंने अपने अलग अंदाज से दर्शकों को चौंका दिया।
2019 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म 'पहली नजर को सलाम' में आम्रपाली दुबे का एक जबरदस्त आइटम सॉन्ग 'बड़ा चुनचुनाता' दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय हुआ।
इस गाने में आम्रपाली का ग्लैमरस अवतार और शानदार डांस परफॉर्मेंस हर किसी को मदहोश कर देने वाला था।
छोटी स्कर्ट और काले ब्लाउज में ढाया कहर
इस गाने में आम्रपाली दुबे ने छोटी लाल स्कर्ट और काले ब्लाउज में अपने स्टाइलिश लुक से फैंस का दिल जीत लिया। गाने में उनके साथ अभिनेता राज रंजीत भी नजर आ रहे हैं।
इस गाने को खासतौर पर युवा दर्शकों ने बेहद पसंद किया और सोशल मीडिया पर इसके वीडियो को खूब शेयर किया गया।'
बड़ा चुनचुनाता' गाने को प्रियंका सिंह और ओम झा ने अपनी शानदार आवाज में गाया है, जबकि इसके बोल मशहूर गीतकार प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। इस गाने का संगीत भी ओम झा ने तैयार किया है, जिसने इसे और भी दिलचस्प बना दिया।
फिल्म भले न चली, गाने ने इंटरनेट पर मचाई धूम
हालांकि, संतोष मिश्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'पहली नजर को सलाम' बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन इसका यह गाना आज भी भोजपुरी गानों के चार्टबस्टर लिस्ट में शामिल रहता है।
यूट्यूब पर इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं, और यह लगातार वायरल हो रहा है।