Bhojpuri Holi Song : होली से पहले ही पवन सिंह के इस गाने ने मचाया बवाल, हर जगह छाया जलवा

Bhojpuri Holi Song : होली का त्योहार आते ही रंगों की बौछार के साथ म्यूजिक का जादू भी छा जाता है। खासकर जब बात भोजपुरी गानों की हो, तो हर जश्न का मजा दोगुना हो जाता है।
इस बार भी भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने अपने धमाकेदार होली सॉन्ग ‘सलवरवा लाले लाल’ से धूम मचा दी है।
गाने के आते ही यूट्यूब पर बवाल मच गया और महज तीन दिनों में 41 लाख से ज्यादा व्यूज इस गाने ने बटोर लिए। सोशल मीडिया पर भी लोग इस गाने को खूब शेयर कर रहे हैं और इसकी धुन पर झूमते नजर आ रहे हैं।
पवन सिंह और शालिनी की जोड़ी ने जीता फैंस का दिल
गाने में पवन सिंह के साथ नजर आ रही हैं भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा शालिनी। दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री ने फैंस को दीवाना बना दिया है।
गाने में रंगों की मस्ती, जबरदस्त बीट्स और पवन सिंह की दमदार आवाज ने इसे सुपरहिट बना दिया है। यही वजह है कि वीडियो पर 17 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं और फैंस इस जोड़ी को खूब सराह रहे हैं।
धमाकेदार म्यूजिक और लाजवाब लिरिक्स ने बढ़ाया गाने का जलवा
इस गाने के शानदार बोल लिखे हैं रौशन सिंह विश्वास ने, जबकि संगीत दिया है प्रियांशु सिंह ने। गाने की बीट्स इतनी एनर्जेटिक हैं कि हर कोई इस पर झूमने को मजबूर हो रहा है।
यूट्यूब पर इसे अब तक 1 लाख 68 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और सबसे मजेदार बात ये है कि इसे एक भी डिसलाइक नहीं मिला।
इससे साफ जाहिर होता है कि यह गाना भोजपुरी इंडस्ट्री का इस साल का सबसे बड़ा हिट बनने जा रहा है।
28 साल से भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार बने हुए हैं पवन सिंह
अगर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की बात की जाए, तो पवन सिंह का नाम टॉप पर आता है। पिछले 28 सालों से वे इस इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं।
चाहे सिंगिंग हो या एक्टिंग, पवन सिंह ने हर जगह अपनी अलग पहचान बनाई है। यही वजह है कि जब भी उनका कोई नया गाना रिलीज होता है, वह देखते ही देखते वायरल हो जाता है।
होली से पहले इस जबरदस्त गाने का मजा लीजिए
अगर आपने अब तक ‘सलवरवा लाले लाल’ नहीं सुना, तो यूट्यूब पर इसे अभी प्ले करें और इस होली के असली रंग में डूब जाएं।
पवन सिंह की दमदार आवाज, शालिनी की गजब अदाएं और इस गाने का जबरदस्त बीट्स आपको झूमने पर मजबूर कर देगी।