Bhojpuri Song : आम्रपाली दुबे का नया डांस वीडियो इंटरनेट पर मचा रहा धमाल, ऐसा डांस कि फैंस रह गए दंग

Bhojpuri Song : भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा आम्रपाली दुबे अपनी बेहतरीन अदाकारी और जबरदस्त डांसिंग स्किल्स के लिए जानी जाती हैं।
कभी उनके इमोशनल सीन दर्शकों को भावुक कर देते हैं, तो कभी उनका रोमांटिक अंदाज लोगों का दिल जीत लेता है। लेकिन इस बार आम्रपाली दुबे अपने एक आइटम डांस को लेकर सुर्खियों में हैं।
आम्रपाली दुबे का वायरल डांस वीडियो
इन दिनों आम्रपाली दुबे का एक धमाकेदार आइटम डांस वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। यह गाना 'आम्रपाली तोहरे खातिर' है, जिसे अब तक 34 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने में आम्रपाली दुबे ने अपने बोल्ड और कातिलाना अंदाज से फैंस के होश उड़ा दिए हैं।
यह गाना भोजपुरी फिल्म 'लव के लिए कुछ भी करेगा' का हिस्सा है, जिसका पूरा वीडियो 2018 में 'एसआरके म्यूजिक' के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। रिलीज के बाद से ही यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है और आज भी फैंस इसे देखना पसंद कर रहे हैं।
इंदु सोनाली और अनुज तिवारी की आवाज़ ने डाला जान
इस गाने को मशहूर गायिका इंदु सोनाली और गायक अनुज तिवारी ने अपनी दमदार आवाज़ में गाया है। दोनों की एनर्जी और दमदार गायकी इस गाने को और भी खास और जोश से भरपूर बना देती है।
इसके अलावा, इस गाने का संगीत भी अनुज तिवारी ने तैयार किया है, जो इसे और भी धमाकेदार बनाता है।
आम्रपाली दुबे की अदाएं देख फैंस हुए मदहोश
गाने में आम्रपाली दुबे की एक्सप्रेशंस, ग्लैमरस लुक और जबरदस्त डांस मूव्स ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है। सोशल मीडिया पर लोग इस गाने को बार-बार देख रहे हैं और उनकी परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
आम्रपाली दुबे की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ रही है
आम्रपाली दुबे अपनी हर फिल्म और गाने से भोजपुरी इंडस्ट्री में एक नई ऊंचाई छू रही हैं। उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है, और उनके हर प्रोजेक्ट को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलता है।
उनके डांस नंबर हों या रोमांटिक गाने, हर बार वह फैंस को अपने अंदाज से सरप्राइज कर देती हैं।