Doonhorizon

Pawan Singh-Akshara Singh video : अक्षरा-पवन के रोमांस ने इंटरनेट पर लगाई आग, वायरल हुआ नया भोजपुरी गाना

Pawan Singh-Akshara Singh video : पवन सिंह और अक्षरा सिंह का नया गाना "लॉकर में जवानी" इंटरनेट पर छाया हुआ है। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री और अक्षरा का बोल्ड लुक फैंस को बना रहा दीवाना।
Pawan Singh-Akshara Singh video : अक्षरा-पवन के रोमांस ने इंटरनेट पर लगाई आग, वायरल हुआ नया भोजपुरी गाना

Pawan Singh-Akshara Singh video : भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी अक्षरा सिंह और पवन सिंह एक बार फिर अपने नए गाने से फैंस के दिलों पर राज कर रही है।

हाल ही में रिलीज़ हुआ गाना "लॉकर में जवानी" सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस गाने में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री और रोमांटिक अंदाज़ ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है।

सोशल मीडिया पर छाया "लॉकर में जवानी" गाना

अक्षरा सिंह और पवन सिंह का ये नया गाना आते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है। हर तरफ बस इस गाने की ही चर्चा हो रही है। फैंस अक्षरा का ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज़ देख दंग रह गए हैं। वहीं, पवन सिंह के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री ने वीडियो को और भी हॉट बना दिया है।

अक्षरा सिंह के बोल्ड अवतार ने उड़ाए होश

अक्षरा सिंह अपनी बोल्ड अदाओं और ग्लैमरस लुक के लिए पहले ही काफी मशहूर हैं। इस गाने में भी उन्होंने अपने स्टाइल से सबको चौंका दिया है।

फैंस उनके इस अवतार की खूब तारीफ कर रहे हैं। वैसे भी अक्षरा सोशल मीडिया पर अपने फोटोशूट और बोल्ड लुक्स की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं।

पवन सिंह और अक्षरा की जोड़ी ने फिर जीता दिल

भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। दोनों के गाने रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं।

"लॉकर में जवानी" ने भी रिलीज के साथ ही धूम मचा दी है। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री हमेशा से चर्चा में रही है और इस गाने में भी वही जादू देखने को मिला।

झगड़े की खबरों के बाद साथ नजर आए अक्षरा और पवन

गौरतलब है कि कुछ समय पहले अक्षरा सिंह और पवन सिंह के बीच विवाद की खबरें आई थीं। दोनों के अलग होने की बातें भी सामने आई थीं।

लेकिन अब इस गाने ने साफ कर दिया है कि फैंस के लिए ये जोड़ी फिर से एक साथ काम कर रही है, और पहले की तरह धूम मचा रही है।

खेसारी लाल यादव के साथ भी हिट है अक्षरा की जोड़ी

वैसे तो अक्षरा सिंह की जोड़ी खेसारी लाल यादव के साथ भी खूब जमती है। दोनों ने मिलकर कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जैसे "बेताब", "जो जीता वही सिकंदर", "साथिया", "हीरो नंबर 1", "मैं हूं हीरो नंबर 1", और "साजन चले ससुराल"।

फैंस अक्षरा को किसी भी हीरो के साथ देखना पसंद करते हैं, लेकिन पवन सिंह के साथ उनकी केमिस्ट्री कुछ अलग ही रंग दिखाती है।

Share this story