Doonhorizon

Pawan Singh Songs : पवन सिंह के ‘आरा के ओठलाली’ ने मचाया तहलका, फैन्स हुए दीवाने

Pawan Singh Songs : पवन सिंह का नया गाना ‘आरा के ओठलाली’ रिलीज होते ही सुपरहिट! मात्र 24 घंटे में 5.3 मिलियन व्यूज के साथ यूट्यूब पर नया रिकॉर्ड बनाया। जानिए इस गाने से जुड़ी पूरी डिटेल्स और लॉन्च इवेंट में शामिल सितारों के बारे में। 
Pawan Singh Songs : पवन सिंह के ‘आरा के ओठलाली’ ने मचाया तहलका, फैन्स हुए दीवाने

Pawan Singh Songs : भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह ने एक बार फिर से अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से धूम मचा दी है। भोजपुरी सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले इस स्टार ने 2025 की धमाकेदार शुरुआत अपने नए गाने ‘आरा के ओठलाली’ से की है।

खास बात यह है कि यह गाना 5 जनवरी को पवन सिंह के जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया गया और रिलीज होते ही यह इंटरनेट पर सनसनी बन गया।

24 घंटे में बनाया रिकॉर्ड, म्यूजिक चार्ट्स में टॉप पर

गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ‘आरा के ओठलाली’ ने यूट्यूब पर नया रिकॉर्ड बना दिया है। सिर्फ 24 घंटे के अंदर ही इस गाने को 5.3 मिलियन (53 लाख+) से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में यह एक नया बेंचमार्क बन गया है, जो पवन सिंह की जबरदस्त फैन फॉलोइंग और उनकी गायकी की लोकप्रियता को दर्शाता है।

इस गाने को यूपी की राजधानी लखनऊ में एक ग्रैंड इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया था। गाने के लॉन्च इवेंट में कई मशहूर हस्तियां मौजूद थीं, जिससे इसका क्रेज और भी ज्यादा बढ़ गया।

‘सारेगामा हम भोजपुरी’ पर सुपरहिट, नंबर-1 पर ट्रेंडिंग

‘आरा के ओठलाली’ को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया, और रिलीज होते ही यह सुपरहिट हो गया। इस गाने को यूट्यूब के म्यूजिक कैटेगरी में नंबर-1 पर ट्रेंड करने का सम्मान मिला।

इस गाने में पवन सिंह और प्रसिद्ध गायिका कल्पना पटवारी ने अपनी दमदार आवाज दी है। गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जबकि इसका जबरदस्त संगीत प्रियांशु सिंह और रजत नागपाल ने दिया है।

लॉन्च इवेंट में जुटी भोजपुरी इंडस्ट्री की दिग्गज हस्तियां

लखनऊ में हुए इस ग्रैंड लॉन्च इवेंट में भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज सितारे शामिल हुए। कार्यक्रम में सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी, इंपा के अध्यक्ष अभय सिन्हा, निर्माता निशांत उज्जवल, गायक और अभिनेता रितेश पांडे, गुंजन सिंह, अभिनेत्री अंजना सिंह, चांदनी सिंह और क्वीन शालिनी जैसी कई हस्तियां मौजूद थीं।

Share this story