पुरुषों के लिए प्राकृतिक ऊर्जा बूस्टर होता है चिलगोजा, जानें कैसे ये बढ़ाते हैं सेक्स पावर

चिलगोजा, जिसे अंग्रेजी में पाइन नट्स कहते हैं। रोजाना खाने से सेहत को कई तरह के फायदे होते हैं लेकिन ज्यादातर लोग इस देसी नट्स के फायदों को भूल जाते हैं और खाते नही हैं। 
पुरुषों के लिए प्राकृतिक ऊर्जा बूस्टर होता है चिलगोजा, जानें कैसे ये बढ़ाते हैं सेक्स पावर

लेकिन अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं तो रोजाना चिलगोजा को डाइट में खाएं। इसे खाने के अलग-अलग तरीके हेल्थ को फायदा पहुंचाएंगे। चिलगोजा या पाइन नट्स न्यूट्रिशन का कंप्लीट पैकेज है। जिसे खाने से हार्ट हेल्थ से लेकर स्किन और बाल खूबसूरत होते हैं। साथ ही पुरुषों में सेक्स से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है। जानें चिलगोजा खाने से होने वाले फायदे।

चिलगोजा में होती है हाई न्यूट्रिशनल वैल्यू

100 ग्राम चिलगोजा में 673 कैलोरी मिलती है। साथ ही मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन की मात्रा भरपूर होती है। 100 ग्राम चिलगोजा खाने से लगभग 13.69 प्रोटीन मिलता है। वहीं शुगर की मात्रा बहुत कम लगभग 3.59 होती है। इसके अलावा 100 ग्राम चिलगोजा में 251 मिलीग्राम मैग्नीशियम, 16 मिलीग्राम कैल्शियम, पोटैशियम की मात्रा लगभग 597 ग्राम होती है। इसके अलावा फोलेट, आयरन से भरपूर होने की वजह से प्रेग्नेंट वुमन के लिए जबरदस्त फायदेमंद है। जानें चिलगोजा को रोजाना 100 ग्राम खाने के फायदे।

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

चिलगोजा में लगभग 90 प्रतिशत अनसैचुरेटेड फैट होता है। जिसकी वजह से हार्ट को बीमार होने से बचाता। बाकी दूसरे नट्स की तुलना में चिलगोजा में फैटी एसिड कंपोजिशन ज्यादा होता है। जिसकी वजह से हार्ट हेल्थ के लिए ज्यादा अच्छा माना जाता है।

अनहेल्दी जंक खाने से बचाता है चिलगोजा

चिलगोजा खाने से ऐसे हार्मोन एक्टिव हो जाते हैं जो संतुष्टि और पेट भरे होने का एहसास कराते हैं। जिससे फैटी फूड खाने की इच्छा कम होती है। जो लोग वजन कम करने का सोच रहे हैं उन्हें चिलगोजा खाना शुरू करना चाहिए। ये अनहेल्दी स्नैकिंग को रोकता है जिससे वजन कंट्रोल करने और उसके बाद वेट लॉस में मदद मिलती है।

कैंसर से भी बचाता है चिलगोजा

चिलगोजा ओमेगा 6 के साथ ही सेलेनियम का रिच सोर्स है। जो कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है और कैंसर होने से बचाता है।

सेलेनियम की मात्रा फर्टिलिटी की समस्या को खत्म करती है।

पुरुषों में सेक्स पावर बढ़ाता है चिलगोजा

चिलगोजा में जिंक की मात्रा काफी ज्यादा होती है। जो कि इनफर्टिलिटी जैसी समस्या को खत्म करने में मदद करता है।

रोजाना चिलगोजा खाने से पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ता है और साथ ही स्पर्म की क्वालिटी भी बढ़ती है। साथ ही एक्साइटमेंट को बढ़ाने में चिलगोजा मदद करता है।

सर्दी-जुकाम से बचाता है

चिलगोजा कॉमन कोल्ड से भी बचाने में मदद करता है। साध ही जिंक की मात्रा चोट लगने और घाव को तेजी से भरने में मदद करती है।

डिप्रेशन और मूड स्विंग जैसी समस्या से लड़ता है चिलगोजा

जिन लोगों को डिप्रेशन, चिड़चिड़ेपन और मूड स्विंग जैसी समस्या रहती है। उन्हें चिलगोजा को डाइट में जरूर खाना चाहिए। मैग्नीशियम की मात्रा इन समस्याओं से राहत देती है। साथ ही रात को अगर चिलगोजा खाया जाए तो इससे मसल्स रिलैक्स होती है।

महिलाओं के लिए है जरूरी

मेनोपॉज के बाद महिलाओं में बोन डेंसिटी घटने लगती है। ऐसी महिलाओं को चिलगोजा जरूर खाना चाहिए। ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। चिलगोजा में मौजूद मैग्नीशियम कैल्शियम को पूरी बॉडी में पहुंचाने में मदद करता है।

Share this story