Diabetes Diet In Summer : गर्मियों में ये 5 फल बन सकते हैं डायबिटीज रोगियों के लिए ज़हर, जानिए क्यों

Diabetes Diet In Summer : गर्मियों की दस्तक के साथ ही शुरू हो जाता है सेहत का असली इम्तिहान। तपती धूप, बढ़ता तापमान और बदलता खानपान – ये सब मिलकर शरीर पर अलग ही दबाव डालते हैं।
और जब बात Diabetes मरीजों की हो, तो मामला और भी नाज़ुक हो जाता है। इस मौसम में कई ऐसे रंग-बिरंगे फल बाजारों में छा जाते हैं, जिनकी मिठास आंखों को लुभाती है, लेकिन शरीर के लिए वे उतने ही खतरनाक हो सकते हैं।
डॉक्टरों का कहना है कि गर्मियों में खासतौर पर ब्लड शुगर (Blood Sugar) का स्तर अचानक ऊपर-नीचे जा सकता है, और इसकी एक बड़ी वजह होता है कुछ खास फलों का सेवन।
इनमें प्राकृतिक मिठास यानी (Fructose) तो भरपूर होती ही है, साथ ही इनका (Glycemic Index - GI) भी बहुत हाई होता है। ऐसे में इन फलों से परहेज जरूरी हो जाता है।
डायबिटीज रोगियों को इन फलों से बनाना चाहिए दूरी
Mango
आम, गर्मियों का राजा जरूर है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए ये एक छिपा हुआ खतरा बन सकता है। एक छोटा आम 20 से 25 ग्राम तक कार्बोहाइड्रेट लिए होता है।
वहीं इसका GI 51-56 तक होता है। अगर आम खाना ही है तो (Diabetics) को सलाह दी जाती है कि वो इसे 50-80 ग्राम की बेहद सीमित मात्रा में दही या नट्स के साथ लें, ताकि (Sugar Spike) से बचा जा सके।
Grapes
अंगूर भी बेहद स्वादिष्ट होते हैं, लेकिन इनमें लगभग 16 ग्राम (Natural Sugar) प्रति 100 ग्राम मौजूद रहती है, जो ब्लड शुगर को तेज़ी से बढ़ा सकती है।
Figs
चाहे ताजे हों या सूखे, इनमें भी शर्करा की मात्रा खतरनाक हद तक ज्यादा होती है। एक मध्यम आकार के अंजीर में 8 ग्राम शुगर हो सकती है।
Lychee
गर्मियों में खूब पसंद किया जाने वाला फल, लेकिन इसके 100 ग्राम में लगभग 15 ग्राम शर्करा होती है, और इसका (Glycemic Index) भी काफी ज्यादा होता है।
Banana
खासतौर पर पके हुए केले में GI काफी हाई होता है। एक मीडियम साइज के केले में 20-25 ग्राम तक कार्बोहाइड्रेट हो सकता है।
डायबिटीज के लिए सेहतमंद और सुरक्षित विकल्प
अगर आप या आपके परिवार में कोई (Diabetes Patient) है, तो गर्मियों में Jamun, Papaya, Guava और Pear जैसे फलों को अपने आहार में शामिल करना बेहतर होगा।
इन फलों का (Glycemic Index) कम होता है और ये धीरे-धीरे शुगर रिलीज करते हैं। इनमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित रखने में मदद करता है।