आज के मजेदार जोक्स: एक रात बिजली नहीं थी और संता का सिगरेट पीने का मन हुआ।

हंसना एक तरह का योग है, जो आपको कई तरह की बीमारियों से बचाने का काम करता है। इसलिए आपको हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। अगर आप हर दिन हंसते रहते हैं, तो तनाव से दूर रहते हैं।
इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) और चुटकुले (Majedar Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
1. पंडित जी ने कुंडली मिलाई। 36 के 36 गुण मिल गए।
लड़के वालों ने मना कर दिया।
लड़की वाले हैरान हो कर पूछने लगे.
जब सारे गुण मिलते है तो आप
मना क्यों कर रहे हैं?
सोनू के परिवार वाले- हमारा लड़का बिलकुल लफंगा है।
अब क्या बहू भी उस जैसी ले आए?
2. एक मच्छर परेशान होकर बैठा था, तभी दूसरे मच्छर ने पूछा...क्या हुआ?
पहला मच्छर- कुछ नहीं यार सोच रहा हूं कि चूहेदानी में चूहा... साबुन दानी में साबुन...
ये गजब ही है कि मच्छरदानी में इंसान सो रहा है।
3. भिखारी- साहब 10 रुपये दे दो कुछ खा लूंगा।
साहब- शर्म नहीं आती तुम्हें, सड़क पर खड़े होकर भीख मांगते हो।
भिखारी- तो क्या दफ्तर खोल लूं?
4. एक रात बिजली नहीं थी और संता का सिगरेट पीने का मन हुआ।
सब तरफ माचिस ढूंढ़ी, पर कहीं नहीं मिली।
आखिर में मन मारकर, मोमबत्ती बुझाकर सो गया।
5. महिला डॉक्टर- जब तुम परेशान होते हो तो क्या करते हो?
पप्पू- जी मंदिर चला जाता हूं
महिला डॉक्टर- बहुत अच्छा करते हो, ध्यान लगाते हो न वहां?
पप्पू- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं,
फिर उन लोगों को परेशान होते हुए देखता हूं