आज के मजेदार जोक्स: पापा (लड़के से)- तुम्हें लड़की वाले देखने आ रहे हैं, सैलरी ज्यादा बताना।

आज के समय में हर इंसान के जीवन में कोई न कोई परेशानी जरूर होती है। ऐसे में लोग अक्सर तनाव और अवसाद जैसी बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। लेकिन अगर आप इन सब चीजों से बचकर रहना चाहते हैं तो आपको हंसना जरूर चाहिए।
आज के मजेदार जोक्स: पापा (लड़के से)- तुम्हें लड़की वाले देखने आ रहे हैं, सैलरी ज्यादा बताना।

हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आपका शरीर स्वस्थ रहता है। अगर आप नियमित रूप से सुबह और शाम हंसते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है।

इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Majedar Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आ हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला।

1. सालू- मेरा वेट कैसे कम होगा?
डॉक्टर- अपनी गर्दन को दाएं बाएं हिलाएं...
सालू- किस समय?
डॉक्टर- जब कोई खाने को पूछे.....

2. पापा (लड़के से)- तुम्हें लड़की वाले देखने आ रहे हैं, सैलरी ज्यादा बताना।
लड़की के पिता (लड़के से)- कितना कमा लेते हैं आप?
लड़का-जी वैसे तो मेरी सैलरी 1 करोड़ है, लेकिन कट कटा के 8000 मिलते हैं...!

3. पति ने पत्नी का फोन काटते हुए कहा मीटिंग में हूं, बाद फोन करता हूं।
थोड़ी देर बाद पड़ोसन का फोन आया..
पड़ोसन: क्या आप फ्री हो, डिस्टर्ब तो नहीं किया ?
पति: बोलिए, हुकम कीजिए।
पड़ोसन: मुझे कोई काम नहीं, पर आपकी पत्नी को काम है लो बात कीजिए।
पत्नी: शाम को घर आओ तो Iodex लेते आना

4. टिल्लू (नर्स से)- आइ लव यू, तुमने मेरा दिल चुरा लिया....
नर्स (शर्माकर)- चल झूठे, दिल को तो हाथ भी नहीं लगाया.... हमने तो किडनी चुरायी है।

5. जीजा जी को खाना खाते देखकर साली साहिबा उनके पास पहुंची और उनसे पूछा
साली (जीजा से): साली आधी घरवाली इस मुहावरे का अर्थ बताओ?
जीजा : ये वो स्कीम है जो दूल्हे को बताई जाती है लेकिन दी नहीं जाती।
फिर क्या था जीजा जी की इस तकलीफ के बारे में साली साहिबा ने अपनी दीदी को बता दी।
उसके बाद फिर से दो दिन से जीजा जी सिर्फ एक आंख से देख रहे हैं।

Share this story