आज के मजेदार जोक्स: लुंगी पहनी देहाती लड़की को पेड़ पर बैठा देख एक आंटी बोली...

अगर आप आज कल की चुनौतियों से भरी जिंदगी में भी स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आपको हर दिन सुबह और शाम हंसना चाहिए।
आज के मजेदार जोक्स: लुंगी पहनी देहाती लड़की को पेड़ पर बैठा देख एक आंटी बोली...

हंसने से आपको मन प्रसन्न रहता है और स्वस्थ रहते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है, जो इंसान को कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ चटपटे चुटकुले (Majedar Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं।

जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला।

1. वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले एक गिफ्ट शॉप पर वकील साहब गए 
उन्होंने 40 खूबसूरत कार्ड ख़रीदे और सब पर उन्होंने भेजने वाले की जगह लिखा –“हैल्लो जान !! पहचान गए ना ? शाम को मिलो, “आई लव यू ”। 
दुकानदार ने पूछा- ये क्या मामला है? तो
वकील साहब ने बताया- पिछले वैलेंटाइन डे पर आस पास की कालोनी में ऐसे ही 20 कार्ड भेजे थे। 
कुछ ही दिन में तलाक के चार केस मिल गए थे। इस बार 40 कार्ड भेज रहा हूं। 
दुकानदार बेहोश

2. पत्नी से झगड़े के बाद मैंने कहा, तुम मेरा क्या बिगाड़ लोगी? 
तब से मोबाइल का चार्जर ही नहीं मिल रहा। 

3. बच्चा- पापा आपने मम्मी में ऐसा क्या देखा जो शादी कर ली? 
पापा- उसके गाल का चोट सा तिल 
बच्चा- कमाल है !!! इतनी सी छोटी चीज के लिए इतनी बड़ी मुसीबत मोल ले ली

4. लुंगी पहनी देहाती लड़की को पेड़ पर बैठा देख एक आंटी बोली...
वहां क्यों बैठी है?
लड़की- सेब खाने
महिला- पर यह तो आम का पेड़ है!
लड़की- ओ, आंटी, चौधराईन मत बनो
सेब लेकर आई हूं।

5. संता- स्कूल से जल्दी घर आ गया... 
मां- क्या हुआ बेटा, आज जल्दी घर आ गए, 
संता- हां मां, मैंने एक मच्छर मार दिया तो मैडम ने भगा दिया... 
मां- क्या? एक मच्छर मारने पर स्कूल से भगा दिया 
संता- मच्छर मैडम के गाल पर बैठा था...

Share this story

Around The Web