GF BF Jokes: महिला- सही रेट लगाओ भईया..., हम हमेशा इसी दुकान

इंसान को तनाव से दूर रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए हर किसी को समय निकालकर जरूर हंसना चाहिए। हंसने से कई तरह की समस्याओं का हल आसानी से हो जाता है।
इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले ( Majedar Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं। इन चुटकुलों को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं।
1. कंडक्टर- मैडम इन बच्चों का टिकट लगेगा, उम्र बताओ?
महिला- पहले वाले की दो साल, दूसरे वाले की ढाई साल
और तीसरे की तीन साल।
कंडक्टर- बाकी?
महिला- कर्मफूटे, बाकी जेठानी के हैं।
तू टिकट काट, ज्ञान मत बांट।
2. लड़का- जान, तुम्हारा नाम हाथ पर लिखूं या दिल पर?
लड़की- इधर-उधर कहां लिखते हो सच्चा प्यार है तो पॉपर्टी के पेपर्स पर लिखो सीधी बात, नो बकवास।
3. महिला- सही रेट लगाओ भईया..., हम हमेशा इसी दुकान
से सामान ले जाते हैं।
दुकानदार- भगवान से डरो बहन जी, हमारी दुकान की तो कल ही
ओपनिंग हुई है।
4. पप्पू साइकिल का ब्रेक हाथ में लेकर शादी में नाच रहा था।
एक बाराती- अरे ये क्या कर रहे हो?
पप्पू - ब्रेक डांस।
5. कर्मचारी- सर बहुत बारिश हो रही है, क्या आज
ऑफिस आना है?
बॉस- खुद ही सोच लो किससे दिनभर बेइज्जती करानी
है... मुझसे या पत्नी से?
कर्मचारी- ठीक है सर... मैं आ रहा हूं।