Hindi Jokes: पप्पू- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है।

सेहतमंद रहने के लिए किसी भी इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसते रहने से मन प्रसन्न रहता है और घर में भी खुशहाली रहती है। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियां लोगों के आसपास भी नहीं भटकती हैं।
हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। वह किसी भी समय हंस सकता है। जोक्स और चुटकुलों की हंसाने में बड़ी भूमिका होती है। इसीलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
1. खचाखच भरी मुबंई लोकल में एक खूबसूरत भाजी वाली महिला सफर कर रही थी...
अचानक किसी ने जंजीर खींच दी...
पास में खड़े...कानपुरिया लड़के का हाथ छू गया...
भाजी वाली-आराम से खड़े हो जाओ
लड़का- सॉरी...
कुछ देर बाद...किसी ने फिर जंजीर खींच दी...
भाजी वाली- काय करतो तुमी....
कानपुरिया लड़का-खैनी लगा रहे हैं...
2. एक अजनबी लड़की आधी रात को बिहारी वकील को फोनकर बोली...
लड़की-आप मेरा फ्रेंड बनेंगे
बिहारी वकील-हां क्यों नहीं, आपका नाम क्या है
लड़की-धारा
बिहारी वकील-कौन सी धारा 144 या 145
लड़की ने तुरंत फोन काट दिया...
3. एक लड़का इंटरनेट पर सर्च करते हुए लिखता है।
'हाऊ टु इंप्रेस अ गर्ल इफ वीक इन इंग्लिश जवाब मिला...
ओए, सुधर जाओ, खेती बाड़ी कर लेओ जेमे फायदा,
मोड़ी पटावे में कछु नाई धरो, जायदाद बिक जेहे जे चक्करन मा, और जूता पडि़हैं, वै अलग।
4. सोनू- क्या हुआ भाई क्यों उदास बैठे हो?
मोनू- कल एक न्यूज चैनल के एंकर ने कहा था आइए हम आपको गोवा लेकर चलते हैं
तभी से तैयार बैठा हूं, कोई आया ही नहीं।
5. पप्पू- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है।
गप्पू- सिर दर्द होने पर कुछ देर गर्लफ्रेंड से जरूर बात करें।
पप्पू- क्यों?
गप्पू- तूने सुना नहीं जहर ही जहर को मारता है