आज के मजेदार जोक्स: एक अंकल ने पप्पू से पूछा - पढ़ाई कैसी चल रही है...?

मानसिक तनाव और चिंता से बचने के लिए इंसान को हंसते रहना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
1. दो सहेलियां कई दिनों बाद मिलीं।
पहली- क्यों तेरे पति के तो सामने के दांत ही नहीं हैं।
दूसरी- क्या बताऊं बहन.. 2020 में शादी तय हुई तब कोविड था इसलिए ये मास्क लगाकर देखने आए थे।
पहली- फिर शादी के समय नहीं देखा?
दूसरी- तब (2021 )भी कोविड था, और शादी के लिए केवल दो घंटे की अनुमति मिली थी।
अब तू ही बता इतने कम समय में मैं मेकअप करती या इनके दांत देखती?
2. पार्टी में सुंदर लड़की से पति हंस हंस कर बातें कर रहा था
तो पति के पास पत्नी आई और बोली- चलिए, घर चल कर में आपकी चोट पर lodex लगा दूंगी।
पति पर मुझे चोट कहां लगी है।
पत्नी- अभी हम घर भी कहां पहुंचे हैं?
पत्नी की बात सुनकर पति को अभी से दर्द महसूस होने लगा है।
3. एक अंकल ने पप्पू से पूछा - पढ़ाई कैसी चल रही है...?
पप्पू ने जवाब दिया- अंकल, समंदर जितना सिलेबस है, नदी जितना पढ़ पाते हैं,
बाल्टी भर याद होता है, गिलास भर लिख पाते हैं,
चुल्लू भर नंबर आते हैं, उसी में डूब कर मर जाते हैं...!
4. रामू (डॉक्टर से)- डॉक्टर साहब, जब मैं सोता हूं तो सपने में बंदर फुटबॉल खेलते हुए दिखाई देते हैं।
डॉक्टर- तुम ये गोली रात को खाना खाने के बाद और सोने से पहले खा लेना।
रामू- कल से खाऊंगा क्योंकि आज तो फाइनल मैच है।
5. भोलू- एक दर्जी के पास गया...
भोलू - पैंट की सिलाई कितनी है?
दर्जी - 200 रुपये...
भोलू - और निक्कर की...?
दर्जी - 50 रुपये...
भोलू (कुछ देर सोचकर) - तो फिर निक्कर ही सिल दो, बस लंबाई पैरों तक कर देना...!!!