आज के मजेदार जोक्स: एक शराबी बीमार हुआ तो डॉक्टर के पास गया और बोला...

Today Funny Jokes in Hindi: अच्छी सेहत के लिए मन का प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है और खुश रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से इंसान मानसिक रूप से तरोताजा महसूस करता है। इसके उसकी मानसिक क्षमता बढ़ती है। हंसने से याददाश्त बढ़ती है। इसके साथ ही हंसने से दर्द में भी आराम मिलता है। 
आज के मजेदार जोक्स: एक शराबी बीमार हुआ तो डॉक्टर के पास गया और बोला... 

इसलिए आपको हर दिन खुलकर हंसने की कोशिश करनी चाहिए और अपने आसपास मौजूद लोगों भी हंसाएं। हंसने के लिए आप कॉमेडी फिल्म देख सकते हैं। इसके अलावा मजेदार जोक्स भी पढ़ सकते हैं जो हंसने-हंसाने में आपकी मदद करेंगे। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Majedar JOkes) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

1. बंता- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है।
संता-सिर दर्द होने पर कुछ देर गर्लफ्रेंड से जरूर बात करें। 
बंता- क्यों?
संता- तूने सुना नहीं जहर ही जहर को मारता है।

2. लड़का- शर्ट के लिए एक अच्छा कपड़ा दिखाइए। 
दुकानदार- प्लेन में दिखाऊं? 
लड़का- नहीं पानी के जहाज में या हेलिकॉप्टर में दिखा।

3. मास्टर जी - मुहावरे का अर्थ बताओ
'सांप की दुम पर पैर रखना'
स्टूडेंट - पत्नी को मायके जाने से रोकना... 
टीचर समझ नहीं पा रहे हैं कि इतनी गहरी जानकारी इसे कैसे हुई... 

4. टीचर- उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े... 
इन दोनों वाक्यों में अंतर बताओ?
गप्पू - सर, पहले वाक्य से व्यक्ति के अविवाहित होने का पता चलता है
जबकि दूसरे वाक्य से उसके विवाहित होने का पता चलता है... 

5. एक शराबी बीमार हुआ तो डॉक्टर के पास गया और बोला...
डॉक्टर साहब मैं कुछ बीमार रहने लगा हूं...
डॉक्टर बोला - तुम्हारा लिवर फूल गया है.
शराबी - इसका मतलब यह हुआ कि अब इसमें और ज्यादा दारू आ सकती है... 
डॉक्टर चुप और शराबी खुश... 

Share this story