आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- हम कहां जा रहे हैं?

आज कल की भागदौड़ भरे जीवन में हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव दूर रहता है।
आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- हम कहां जा रहे हैं?

हंसी एक ऐसी दवा है, जो इंसान को कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। हंसाने में जोक्स और चुटकुले मदद ले सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए सोशल मीडिया पर कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद जरूर हंसेंगे। 

1. मास्टर जी- पप्पू, तुम्हारे पड़ोस के दादाजी आजकल दिखाई नहीं दे रहे हैं...?
पप्पू- सर वो गुजर गए...!
मास्टर जी- अरे, क्या हुआ था उन्हें...?
पप्पू- वो टीवी पर योग सीखाने वाले बाबा को देखकर योगा कर रहे थे...!
मास्टर जी- अच्छा, फिर...?
पप्पू- बाबा ने निर्देश दिया गहरी सांस अंदर लो और जब मैं कहूं तब बाहर छोड़ना...
मास्टर जी- अच्छा फिर...?
पप्पू-  फिर क्या अचानक लाइट चली गई और
तीन घंटे बाद जब लाइट आई तब तक दादाजी चल बसे थे...!

2. पत्नी- हम कहां जा रहे हैं? 
पति- लॉन्ग ड्राइव पर.. 
पत्नी- तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया? 
पति- मुझे भी अभी-अभी पता चला, जब ब्रेक फेल हो गए!

3. सेल्समैन- सर कॉकरोच के लिए पाउडर लेंगे क्या...?
पप्पू- नहीं हम कॉकरोच को इतना लाड़-प्यार नहीं करते..!
आज पाउडर लगा देंगे तो कल हो सकता है परफ्यूम मांगे...!!!
सेल्समैन बेहोश...

4. कंजूस महिला दुकानदार से- ऐसा साबुन दो जो कम घिसे
और नहाने के बाद चेहरे पे लाली लाए...
दुकानदार नौकर से- मैडम को एक ईंट का टुकड़ा दे दो...!

5. लड़का लड़की होटल में गए...
वेटर- मैम आप क्या लेंगी….?
लड़की- मिर्च वाला घेवर..!!
वेटर- क्या...?
लड़की- बोला न मिर्च वाला घेवर...!!
वेटर (हैरानी से)- क्या...?
लड़का- अरे भाई गांव की है, तू टेंशन मत ले…
पिज्जा मांग रही है….!!!

Share this story

Around The Web