Top 5 Jokes: सोनू - पापा तुम्हारे लिए मेरी क्या कीमत है?

हंसना इंसान के लिए किसी दवा से कम नहीं है। इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं।
Top 5 Jokes: सोनू - पापा तुम्हारे लिए मेरी क्या कीमत है?

इसलिए हम सभी को हर दिन एक बार जरूर हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..

1. मैनेजर- क्या कोई बता सकता है कि ऑनलाइन खाना
बेचने वाली कंपनियां कैसे सफल हुईं?

पप्पू- इसका क्रेडिट लाखों युवतियों द्वारा बनाए 
गए घिया, टिंडा, लौकी और तोरई को जाता है।

पति- क्या तुम जानती हो कि संगीत में इतनी शक्ति होती है
कि पानी गरम हो सकता है।

2. पत्नी- हां जरूर, क्यों नहीं...
जब तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है,
तो पानी क्यों नहीं।

3. सोनू - पापा तुम्हारे लिए मेरी क्या कीमत है? 
पापा- बेटा तू तो करोड़ों का है... 
सोनू- तो उसी करोड़ों मे से 25000 रुपये देना, गोवा घूमने जाना है!!!
 फिर पापा ने सोनू पर की चप्पलों की बरसात कर दी और खूब धोया।

4. राकेश- यार तू अपनी बीवी को किस नाम से बुलाता है?
रमेश- गूगल डार्लिंग
राकेश- ये कैसा नाम हुआ।
रमेश- क्या करूं, सवाल एक करता हूं और जवाब 100 मिलते हैं।

5. लुंगी पहनी देहाती लड़की को पेड़ पर बैठा देख एक आंटी बोली...
वहां क्यों बैठी है?
लड़की-सेब खाने
महिला-पर यह तो आम का पेड़ है!
लड़की-ओ, आंटी, चौधराईन मत बनो
सेब लेकर आई हूं।

Share this story

Around The Web