9 महीने की गर्भवती पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ा, समुद्र किनारे हुआ हंगामा

सोशल मीडिया पर एक महिला की कहानी काफी चर्चा में है। अमेरिका में रहने वाली केली स्मिथ नाम की महिला को संदेह था कि उसका पति विवाहेतर संबंधों में लिप्त है। उसका यह संदेह तब सही साबित हुआ जब उसने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ समुद्री बीच पर शराब पीते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा चुका है।
घटना के समय केली नौ महीने की गर्भवती थी और दो हफ्ते में मां बनने वाली थी। वीडियो में दिखाया गया है कि जब केली ने अपने पति और उसकी प्रेमिका को बीच पर साथ देखा तो वह गुस्से से भर गई। वह तुरंत वहां पहुंची और अपने पति और उसकी प्रेमिका को सामना किया। उसका पति इस अप्रत्याशित स्थिति से हक्का-बक्का रह गया।
पत्नी को देख केली के पति ने कहा, "हम अब किसी रिश्ते में नहीं हैं। हम अलग हो गए हैं।" लेकिन केली ने तुरंत इस बात को खारिज करते हुए कहा कि वे अभी भी साथ हैं और उसने धोखा दिया है। उसने अपने पति की ओर देखते हुए कहा, "तुम बहुत घिनौने इंसान हो। मैंने तुम जैसा बुरा इंसान कभी नहीं देखा।" इसके बाद केली गुस्से से वहां से चली गई।
यह घटना पति-पत्नी के बीच सिर्फ एक निजी विवाद नहीं रही बल्कि इसे दुनिया भर में लोगों ने देखा और इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने केली के साहस की प्रशंसा की, जबकि कुछ ने कहा कि अमेरिका में ऐसी घटनाएं आम हैं और इसे लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर टिप्पणियों की बाढ़ आ गई है और इस पर बहस जारी है कि इस तरह की घटनाओं को सार्वजनिक रूप से साझा करना कितना उचित है।
यहां देखें वीडियो