Doonhorizon
Saturday, March 15, 2025
Saturday, March 15, 2025

Dhanteras Shubh Muhrat : इस समय करें धनतेरस की खरीदारी, नोट कर लें शुभ मुहूर्त

dhanteras 2023 shopping time shubh muhurat kab hai : दीपावली से पूर्व धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में कुबेर संग महालक्ष्मी की सविधि आराधना कर सुख-समृद्धि और धन-धान्य से भंडार भरने की कामना की जाएगी।
Dhanteras Shubh Muhrat : इस समय करें धनतेरस की खरीदारी, नोट कर लें शुभ मुहूर्त
धर्म डेस्क, दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

दीपोत्सव पर्व शुक्रवार को धनतरेस से शुरू हो रहा है। खुशियों के पर्व के क्रम में मुख्य पर्व दीपावली रविवार को आस्था, उल्लास से मनाई जाएगी। दीपावली से पूर्व धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में कुबेर संग महालक्ष्मी की सविधि आराधना कर सुख-समृद्धि और धन-धान्य से भंडार भरने की कामना की जाएगी।

धनतेरस पर पूजा-पाठ के अलावा शुभ वस्तुओं की खरीदारी का विधान है। इसी दिन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बही-खाता भी बदला जाएगा। धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त स्थिर लग्न में है।

शुक्रवार को स्थिर लग्न कुम्भ में दोपहर 12:49 से 2:20 बजे तक शुभ चौघड़िया, स्थिर लग्न वृष में शाम 5:26 से 7:23 बजे तक और स्थिर लग्न सिंह में रात 11:55 से 2:08 बजे तक खरीदारी शुभ रहेगी। धनतेरस पर महालक्ष्मी के स्वागत में घर-आंगन, प्रतिष्ठान जगमग हो जाएंगे।

रंगोलियां सजाई जाएंगी। बहुरंगी वंदनवार सुशोभित होंगे। रंग-बिरंगे फूलों से रिद्धि-सिद्धि की आकृति को आकार दिया जाएगा। देवों के निमित्त आस्था के दीप प्रज्ज्वलित होंगे।

Share this story