वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर-पूर्व दिशा में न रखें ये चीजें,उत्पन्न होगी नकारात्मक ऊर्जा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के उत्तर-पूर्व कोने में शौचालय नहीं बनाना चाहिए, क्योंकि अधिकांश नकारात्मक ऊर्जा शौचालय से उत्पन्न होती है। 
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर-पूर्व दिशा में न रखें ये चीजें,उत्पन्न होगी नकारात्मक ऊर्जा 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर को वास्तु दोष से दूर रखते हुए सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाने के लिए कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है, क्योंकि घर में हर चीज का सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

ऐसे में उस घर में रहने वाले का भाग्य, उन्नति और समृद्धि भी प्रभावित होती है। घर की हर दिशा में वास्तु के अनुसार चीजें रखना जरूरी माना जाता है, लेकिन कई लोग जगह के हिसाब से ही चीजों को व्यवस्थित कर लेते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है। इसी क्रम में आपको उत्तर-पूर्व दिशा के बारे में पता होना चाहिए। जानिए इस दिशा में कौन सी वस्तुएं बिल्कुल नहीं रखनी चाहिए।वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर-पूर्व दिशा को ईशान कोण कहा जाता है।

इस दिशा पर भगवान गणेश, कुबेर जी और अन्य देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। जानिए वास्तु के अनुसार इस दिशा में कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए।

इन चीजों को उत्तर दिशा में न रखें :

उत्तर-पूर्व दिशा में जूते-चप्पल न रखें

वास्तु के अनुसार ईशान कोण को देवी-देवताओं का वास माना गया है। इसलिए इस दिशा में जूते-चप्पल आदि बिल्कुल भी नहीं रखने चाहिए, क्योंकि जूते-चप्पल घर में गंदगी लेकर आते हैं, जिससे घर की यह दिशा प्रदूषित हो जाती है। जिससे आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

उत्तर-पूर्व दिशा में सीढ़ियां नहीं होनी चाहिए।

वास्तु के अनुसार उत्तर-पूर्व दिशा में सीढ़ियां नहीं बनानी चाहिए क्योंकि इससे वास्तु दोष बनता है। जिससे वहां रहने वाले लोगों की प्रगति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इससे धन हानि भी हो सकती है।

उत्तर-पूर्व दिशा में शौचालय न बनाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के उत्तर-पूर्व कोने में शौचालय नहीं बनाना चाहिए, क्योंकि अधिकांश नकारात्मक ऊर्जा शौचालय से उत्पन्न होती है। इस दिशा में शौचालय होने से यह दिशा दूषित होती है।

जिससे वहां रहने वाले लोगों को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण उत्तर-पूर्व दिशा में न रखें

वास्तु के अनुसार टीवी, फ्रिज, कूलर, टोस्टर, मिक्सर, वाशिंग मशीन आदि बिजली के उपकरण इस दिशा में बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि ये सामान अधिक गर्मी पैदा करते हैं।

जिससे घर में रहने वाले लोगों के स्वभाव पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन लोगों को गुस्सा ज्यादा आता है।

Share this story