Vastu Tips For Mirror : शीशे की सही दिशा बदल सकती है आपकी किस्मत, जानें वास्तु नियम

Vastu Tips For Mirror : वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में आईना लगाने की सही दिशा क्या होनी चाहिए? क्या गलत दिशा में लगा शीशा नकारात्मक ऊर्जा लाता है? जानें वास्तु नियम और सही उपाय।
Vastu Tips For Mirror : शीशे की सही दिशा बदल सकती है आपकी किस्मत, जानें वास्तु नियम

Vastu Tips For Mirror : घर को सजाने और उसकी खूबसूरती बढ़ाने में आईने का बहुत बड़ा रोल होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के हिसाब से आईने को सही दिशा में लगाना न सिर्फ घर की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है, बल्कि आपकी जिंदगी में भी खुशहाली ला सकता है?

अगर आईने को गलत जगह या दिशा में रखा जाए, तो यह नकारात्मकता को भी आकर्षित कर सकता है। तो चलिए, आज हम आपको बताते हैं कि वास्तु के नियमों के अनुसार घर में आईना कहां और किस दिशा में लगाना चाहिए।

आईने के लिए सबसे अच्छी दिशा कौन सी है?

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में आईना लगाने के लिए सबसे अच्छी दिशा उत्तर या पूर्व मानी जाती है। ये दिशाएं सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होती हैं। अगर आप अपने ड्रॉइंग रूम या बेडरूम में आईना लगाना चाहते हैं, तो कोशिश करें कि उसका मुंह उत्तर या पूर्व की ओर हो।

ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और धन-संपत्ति में भी बढ़ोतरी होती है। लेकिन ध्यान रखें कि आईने को इस तरह न लगाएं कि वो सीधे दरवाजे या खिड़की के सामने आए, वरना ऊर्जा बाहर निकल सकती है।

बेडरूम में आईना लगाने का सही तरीका

बेडरूम में आईना लगाना थोड़ा ट्रिकी हो सकता है। वास्तु के अनुसार, बेडरूम में आईना ऐसा न लगाएं कि सोते वक्त आपकी शक्ल उसमें दिखे। ऐसा माना जाता है कि इससे नींद में खलल पड़ता है और पति-पति के रिश्तों में तनाव आ सकता है।

अगर आपको बेडरूम में आईना रखना ही है, तो इसे अलमारी के दरवाजे के अंदर या पूर्व दिशा की दीवार पर लगाएं। रात को सोते वक्त इसे ढक देना भी एक अच्छा उपाय है।

बाथरूम में आईने का स्थान

बाथरूम में आईना तो हर घर में होता है, लेकिन वास्तु कहता है कि इसे सही जगह पर लगाना जरूरी है। बाथरूम का आईना हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की दीवार पर लगाएं।

साथ ही, इस बात का ख्याल रखें कि आईना गंदा या टूटा हुआ न हो, क्योंकि वास्तु में टूटा हुआ आईना अशुभ माना जाता है।

साफ-सुथरा और चमकता हुआ आईना न सिर्फ वास्तु के लिए अच्छा है, बल्कि आपकी सुबह को भी ताजगी से भर देता है।

इन जगहों पर भूलकर भी न लगाएं आईना

वास्तु के कुछ नियम सख्ती से कहते हैं कि आईने को कहीं भी बेतरतीब ढंग से नहीं लगाना चाहिए। मसलन, दक्षिण या पश्चिम दिशा में आईना लगाने से बचें, क्योंकि ये दिशाए

Share this story

Icon News Hub