Anganwadi Bharti 2022: महिलाओं की खुशी का नहीं ठिकाना, आंगनवाड़ी में 36,000 पदों पर निकलीं भर्ती, बिना परीक्षा पाएं नौकरी, जानें

केंद्र व राज्य सरकारें इन दिनों महिलाओं को रोजगार देने के लिए काफी सजग नजर आ रही हैं। उत्तर प्रदेश राज्य की सभी शिक्षित परंतु बेरोजगार महिलाओं के लिए एक बड़ी खुश्खबरी सामने आई है। आप को बता दें कि नए अपडेट के अनुसार आंगनवाड़ी के बहुत से खाली पदों के लिए एकीकृत बाल विकास सेवा लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा भर्ती अब शुरू हो चुकी है।
जल्द ही पात्र लोगों की नियुक्ति शुरु कर दी जाएगी और विभाग द्वारा जल्द ही आंगनवाड़ी की भर्ती निकालने की घोषणा की जा सकती है।आंगनवाड़ी भर्ती की यह अधिसूचना जल्द ही जुलाई 2022 के बाद कभी भी आधिकारिक वेबसाइट पर ज़ारी की जा सकती है। इस के आवेदन के लिए उत्तर प्रदेश राज्य की सभी शिक्षित महिलाएं उम्मीदवार पात्र होंगी।
आंगनवाड़ी भर्ती के जरिये प्रदेश की सभी शिक्षित महिलाओं को उन की योग्यता के हिसाब से पदों पर सम्मान सहित नियुक्त किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एकीकृत बाल विकास सेवा द्वारा आंगनवाड़ी भर्ती की अधिसूचना जुलाई से अगस्त के महीने में जारी की जा सकती है।
इतने पदों पर निकलीं भर्तियां
साथ ही आप को यह भी बता दें कि इस वर्ष आंगनवाड़ी में भर्ती के लिए कुल 36 हज़ार पद रिक्त हैं और इन पर सभी पात्र लोगों की नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के तहत सभी महिलाएं जो दसवीं कक्षा पास हैं वह उम्मीदवारी के लिए आवेदन भर सकती हैं और इन सभी महिलाओं का पुर्ण टीकाकरण भी बहुत आवश्यक होगा।
इन पदों पर निकलीं भर्तियां
भर्ती के समय सभी महिलाओं को अपनी पात्रता का मानदंड पूरी इमानदारी के साथ पुरा करना होगा। इस भर्ती के माध्यम से विभाग में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका, पर्यवेक्षक (पर्यवेक्षक) आदि पदों पर नियुक्त महिला अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जायेगी। सरकार का यह बड़ा फैसला माना जा रहा है।