Anganwadi Bharti 2022: महिलाओं की खुशी का नहीं ठिकाना, आंगनवाड़ी में 53,000 पदों पर निकलीं भर्ती, 5 वीं पास भी करें अप्लाई

बेरोजगारी के बाजार में भी केंद्र व राज्य सरकारें महिलाओं के ऊपर मेहरबान होती दिख रही हैं। सरकार ने अब महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं, जिसमें आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
Anganwadi Bharti 2022: महिलाओं की खुशी का नहीं ठिकाना, आंगनवाड़ी में 53,000 पदों पर निकलीं भर्ती, 5 वीं पास भी करें अप्लाई

बेरोजगारी के बाजार में भी केंद्र व राज्य सरकारें महिलाओं के ऊपर मेहरबान होती दिख रही हैं। सरकार ने अब महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं, जिसमें आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसे लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सरकार ने आंगनवाड़ी के 53,000 पदों पर भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया है।

इस बड़ी संख्या में भर्तियों के तौर पर माना जा रहा है। अगर आपके घर में राज्य की सभी महिलाएं जो 5वीं, 8वीं और 10वीं पास हैं वो आंगनवाड़ी भर्ती में आवेदन कर सकती हैं। इस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर इस खबर में आपको हम योग्यता, आयु सीमा और सैलरी डिटेल्स संबंधित सभी जानकारियां देने वाले हैं।

जानिए पदों का ब्यौरा

पर्यवेक्षक
कार्यकर्ता
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
आंगनवाड़ी सहायकों
सेविका
सहायिका
सुपरवाइजर
वर्कर
हेल्पर

जानें किस हिसाब से मिलेगा पद

आंगनवाड़ी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाली सभी महिलाओं के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 5वीं, 8वीं और 10वीं पास होना आवश्यक है। आंगनवाड़ी वर्कर के पद पर आवेदन करने वाली महिलाओं को 10वीं पास होना अनिवार्य है।

आंगनवाड़ी सहायक पद पर आवेदन करने वाली महिलाओं के पास 5वीं कक्षा की डिग्री होनी चाहिए।

इतनी आयु जरूरी

आंगनबाड़ी भर्ती 2022 परीक्षा में आवेदन करने वाली महिलाओं की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु। 45 वर्ष होनी चाहिए. पिछड़े वर्ग की महिलाओं को इस भर्ती में आयुसीमा में छूट दी जाएगी।

यह कागज जरूरी

आवेदन करने वाली उम्मीदवार के पास 5वीं, 8वीं, 10वीं कक्षा की मार्कशीट होनी चाहिए।
पहचान पत्र
जाति प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
जन्म तिथि प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र

जानकारी के लिए बता दें कि सरकार आंगनवाड़ी के पदों पर इससे ज्यादा भर्ती पहले भी कर चुकी हैं। इस बार भी पहले की तरह बड़ी संख्या में आवेदन आने की उम्मीद लगाई जा रही है।

Share this story