NCERT के यमुना नगर स्थित DDUGKY सेंटर में थर्ड बैच की होनहार छात्राओं का हुआ अभिनंदन

डी डी यू जी के वाई के नियम अनुसार आंतरिक परीक्षाएं की जानी अनिवार्य हैं जिनके परीक्षा परिणाम का विधिवत विश्लेषण करने पर ही छात्राओं की दक्षता का पता लगाया जा सकता है।
NCERT के यमुना नगर स्थित DDUGKY सेंटर में थर्ड बैच की होनहार छात्राओं का हुआ अभिनंदन 

यमुना नगर : एनसीईआरटी के यमुना नगर स्थित डी डी यू जी के वाई सेंटर में आज थर्ड बैच की होनहार छात्राओं का अभिनंदन किया गया। गौरतलब है की सेंटर की इन छात्राओं में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली इन छात्राओं में शीतल, शिखा, साहिबा, पूजा, अनुराधा, मुस्कान और नरगिस शामिल है।

डी डी यू जी के वाई के नियम अनुसार आंतरिक परीक्षाएं की जानी अनिवार्य हैं जिनके परीक्षा परिणाम का विधिवत विश्लेषण करने पर ही छात्राओं की दक्षता का पता लगाया जा सकता है।

इसी क्रम में  लगभग 35 छात्राओं की द्वितीय आंतरिक परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें उक्त सात छात्राओं ने सर्वाधिक अंक प्राप्त करके अपनी बुद्धिमता का परिचय दिया।

संस्थान द्वारा स्पष्ट किया गया कि यदि इसी प्रकार यह छात्राएं पढ़ाई में आगे बढ़ती गई तो संस्थान द्वारा इन्हें हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

यह सभी छात्राएं सभी छात्राएं हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों की रहने वाली है और अधिकतर गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों से संबंध रखती है। इनमें से कई छात्राओं के परिजन मेहनत मजदूरी करके अपनी बेटियों के सपनों को साकार करने का सपना संजोए है।

Share this story