हरियाणा के जींद, सिरसा समेत कई जिलों में बीजेपी ने किया बड़ा फेरबदल

Haryana Breaking News: हरियाणा बीजेपी ने 6 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। 
हरियाणा के जींद, सिरसा समेत कई जिलों में बीजेपी ने किया बड़ा फेरबदल
दून हॉराइज़न, चंडीगढ़ (हरियाणा)

इसी बीच हिसार, जींद, सिरसा ,रेवाड़ी कुरुक्षेत्र और कैथल के जिला अध्यक्ष बदल दिए गए है।  मोहनलाल बडोली के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जिला अध्यक्ष बदले गए। 

इसके चलते हिसार से अशोक सैनी, जींद से तेजेंद्र ढुल ,सिरसा से शीशपाल कंबोज, रेवाड़ी से वंदना पोपली, कुरुक्षेत्र से सुशील राणा और कैथल से मुनीश कठवाड़ को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। 

चार जिला प्रभारी की भी की गई नियुक्ति 

इसके साथ ही महेंद्रगढ़ जिले का शंकर धूपड़ ,जींद जिले का प्रोफेसर मदन गोयल, भिवानी का रामचंद्र जांगड़ा सांसद ,कैथल का अमरपाल राणा को जिला प्रभारी बनाया गया है। हरियाणा में इसी साल विधानसभा चुनाव होने है और विधानसभा चुनाव से पहले ही ये महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई है। वहीं आशा खेदड़,राजू मोर, निताशा सिहाग ,प्रीतम चौहान और रवि बत्तान को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।

Share this story