मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, हरियाणा में भारी बारिश की संभावना

प्रदेश में 16 जुलाई तक 37 फीसदी कम बारिश हुई है। 24 घंटों के दौरान नारनौल और महेंद्रगढ़ में भारी बारिश हुई। 
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, हरियाणा में भारी बारिश की संभावना
दून हॉराइज़न, चंडीगढ़ (हरियाणा)

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के बाद कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई है। प्रदेश में 17 और 18 जुलाई को भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट जरूर आई है लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।

प्रदेश में 16 जुलाई तक 37 फीसदी कम बारिश हुई है। 24 घंटों के दौरान नारनौल और महेंद्रगढ़ में भारी बारिश हुई। नारनौल में 70.5 व महेंद्रगढ़ में 58 मिलीमीटर बारिश हुई। ज्यादा बारिश की वजह से नीचले क्षेत्रों में पानी भर गया।

इसके अलावा अटेली में 27.0 मिलीमीटर, नांगल चौधरी में 26 मिलीमीटर, हिसार में 4.0 मिलीमीटर, सिरसा में 18.5 मिलीमीटर, जींद में 1.0 मिलीमीटर, पानीपत में 1.0 मिलीमीटर, रोहतक में 0.5 मिलीमीटर, सोनीपत में 4.0 मिलीमीटर बारिश हुई। अधिकतम तापमान 33 से 39 डिग्री सैल्सियस और रात्रि तापमान 27 से 31 डिग्री सैल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

हरियाणा, एनसीआर , दिल्ली में मानसून की धमाकेदार शुरुआत हुई थी लेकिन पिछले 10 दिनों से मानसून सुस्त पड़ा हुआ है। इस साल मं अभी तक मानसून की सक्रियता ज्यादा देखने को नहीं मिल रही है।

1 जून से 16 जुलाई के दौरान हरियाणा राज्य में मानसून बारिश 81.7 मिलीमीटर दर्ज हुई है जबकि इस दौरान सम्पूर्ण राज्य में 128.7 मिलीमीटर सामान्य बारिश दर्ज की जाती है जो सामान्य से 37 प्रतिशत कम दर्ज हुई है। हरियाणा में धीरे-धीरे मानसून के आंकड़ों में गिरावट देखने को मिल रही है।

Share this story