राज्यमंत्री असीम गोयल ने की अनिल विज से मुलाकात, गोयल ने छूए पांव तो विज ने लगाया गले

नायब सरकार के कैबिनेट का विस्तार हुआ, डॉ कमल गुप्ता समेत आठ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। वहीं नई कैबिनेट में हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को शामिल नहीं किया गया।
राज्यमंत्री असीम गोयल ने की अनिल विज से मुलाकात, गोयल ने छूए पांव तो विज ने लगाया गले 
न्यूज डेस्क, दून हॉराइज़न, अंबाला (हरियाणा)

मंगलवार को नायब सरकार में कैबिनेट विस्तार हुआ। जिसमें अंबाला शहर से भाजपा के विधायक असीम गोयल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बने। जिसके बाद बुधवार को उन्होंने पूर्व गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात करने के लिए अंबाला कैंट उनके आवास पर पहुंचे।

यहां, राज्य मंत्री गोयल ने अनिल विज के पांव छूए तो विज ने गले लगाया। साथ ही असीम गोयल ने विज को बुके देते हुए लड्डू भी खिलाएं। पूर्व मंत्री ने असीम गोयल को राज्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी।

नायब सरकार के कैबिनेट का विस्तार हुआ, डॉ कमल गुप्ता समेत आठ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। वहीं नई कैबिनेट में हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को शामिल नहीं किया गया। लेकिन इसी बीच अनिल विज ने CM नायब सिंह सैनी की नई कैबिनेट को बधाई दी है।

अनिल विज ने बुधवार सुबह ट्वीट (X) पर लिखा है कि, “कंग्रॅजुलेशन एंड गुड विशेज टू दी न्यू कैबिनेट ऑफ नायब सैनी इन हरियाणा। पूर्व गृह मंत्री ने ट्वीट करते हुए न किसी मंत्री का नाम लिखा और न ही नायब सिंह सैनी के आगे CM लिखा।”

Share this story