यमुनानगर में रोडवेज बस और बाइक की टक्कर, दो भाइयों की मौत

लोगों के मुताबिक दोनों को लाल रंग की बस में टक्कर मारी। लाल रंग की बस उत्तर प्रदेश रोडवेज की बताई जा रही है हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
यमुनानगर में रोडवेज बस और बाइक की टक्कर, दो भाइयों की मौत
दून हॉराइज़न, यमुनानगर (हरियाणा)

हरियाणा के यमुनानगर में सड़क हादसा हो गया। यमुनानगर में सहारनपुर पंचकूला नेशनल हाईव पर मंडोली के पास एक बस और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो भाईयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान यूपी के जिला सहारनपुर के गांव दुमझेड़ा निवासी 21 वर्षीय शाहरुख और 20 वर्षीय सावेज के रुप में हुई है।

लोगों के मुताबिक दोनों को लाल रंग की बस में टक्कर मारी। लाल रंग की बस उत्तर प्रदेश रोडवेज की बताई जा रही है हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

बताया जा रहा है कि दोनों भाई यमुनानगर की लक्कड़ मंडी में काम करते थे। आज सुबह दोनों बाइक पर घर से यमुनानगर आ रहे थे। जैसे ही वह मंडोली के नजदीक पहुंचे तो सहारनपुर की तरफ से आ रही बस ने दोनों को टक्कर मार दी। दोनों को टक्कर मारने के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया।

Share this story