जालंधर : स्कूल, कॉलेजों में इस दिन होगी छुट्टी, नगर कीर्तन के कारण रूट भी हुआ डाईर्वट
15.01.2024 को जालंधर शहर में होने वाले विशाल नगर कीर्तन के मद्देनजर सभी सरकारी, गैर सरकारी में स्कूल और कालेज में दोपहर को आधे दिन की छुट्टी के आदेश दिए गए है।
Updated: Feb 21, 2024, 15:20 IST

न्यूज डेस्क, आरएनएस, जालंधर (पंजाब)
डिप्टी कमिश्नर कम जिला मैजिस्ट्रेट विशेष सारंगल द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के संबंधी 15.01.2024 को जालंधर शहर में होने वाले विशाल नगर कीर्तन के मद्देनजर सभी सरकारी, गैर सरकारी में स्कूल और कालेज में दोपहर को आधे दिन की छुट्टी के आदेश दिए गए है।
जारी आदेशों के अनुसार नगर कीर्तन के कारण रूट डाईर्वट किया गया है तथा लोगों की धार्मिक भावनाओं, विद्यार्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर कीर्तन शहर के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों एवं कॉलेजो जालंधर नगर निगम की सीमा में दोपहर को आधे दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है।