Flipkart: कभी 10 हजार में शुरू की थी कंपनी, आज अरबों में है खेलते है ये लोग

Flipkart: ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट को अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट ने खरीद लिया था। है। कंपनी की फ्लिपकार्ट में 75 प्रतिशत की हिस्सेदारी है जिसे 1 लाख करोड़ रुपये में खरीदा गया है। लेकिन आपको बता दें कि सचिन बंसल और विनी बंसल के द्वारा फ्लिपकार्ट को इस जगह पर लाने के लिए काफी मेहनत की गई है।
उन्होंने इस कंपनी को केवल 10 हजार रुपये में शुरू किया था। इस रिपोर्ट में हम आपको फ्लिपकार्ट की सफलता के बारे में बताएंगे। फ्लिपकार्ट को 2007 में सचिन बंसल और विनी बंसल ने केवल 10 हजार रुपये में किताबें बेचने के लिए शुरू की थी। उन्होंने अपनी पढ़ाई भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली से की है।
दोनों ने फ्लिपकार्ट को शुरू करने से पहले अमेज़ॅन के साथ भी काम किया है। प्रारंभ में, यह कंपनी केवल किताबें बेचती थी। उन्होंने इस कंपनी को 10 हजार रुपये के साथ शुरू किया, जो आज 1.32 लाख करोड़ रुपये हो गया है। कुछ रिपोर्ट्स की माने तो एक समय वे स्कूटर पर कुछ सामान भी बेचा करते थे।
इस कंपनी की शुरुआत सचिन और बिन्नी ने बैंगलोर से की थी। उन्होंने दो बेडरूम का एक फ्लैट लिया था जिसमें वो काम करते थे। 2 कंप्यूटरों के साथ उन्होंने कंपनी का काम शुरू किया था। कंपनी को शुरुआत के 10 दिनों में एक भी ऑर्डर नहीं मिला था।
उसके बाद आंध्रप्रदेश के एक ग्राहक द्वारा कंपनी का पहला ऑर्डर बुक किया गया था। उस ग्राहक ने ‘लिविंग माइक्रोसॉफ्ट टू चेंज द वर्ल्ड’ नाम की पुस्तक को मंगवाया था। आपको बता दें कि सचिन और बिन्नी बंसल दोनों का कोई रिश्ता नहीं है बस उपनाम एक है। इन दोनों के बीच अच्छा संबंध है और ये बिज़नेस पार्टनर हैं।
इन दोनों ने सेंट एनीस कॉन्वेंट स्कूल, चंडीगढ़ से पढ़ाई की है और ये बहुत अच्छे दोस्त हैं। ये दोनों ही चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। इनके द्वारा फ्लिपलर्ट को 2007 में शुरू किया गया था और आज ये कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू उपकरणों, कपड़े में अन्य उत्पादों के अलावा, कपड़े का वयापार करती है।