Uttarakhand Crime : महिला को जबरन घर के पास कार में बुलाकर किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप

पूरी घटना एक दिन में सुबह से शाम तक घटित हुई। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्लेमनटाउन थानाध्यक्ष कुलवंत सिंह ने बताया कि थानाक्षेत्र निवासी महिला ने गुरुवार को तहरीर दी।
Uttarakhand Crime : महिला को जबरन घर के पास कार में बुलाकर किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप

देहरादून। महिला ने फोन पर संपर्क में आए युवक पर जबरन घर के बाहर बुलाने और कार में बैठाकर दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज कराया है। आरोपी पर दुष्कर्म के दौरान महिला की अश्लील फोटो खींचकर उनके जरिए ब्लैकमेल करने का भी आरोप है।

पूरी घटना एक दिन में सुबह से शाम तक घटित हुई। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्लेमनटाउन थानाध्यक्ष कुलवंत सिंह ने बताया कि थानाक्षेत्र निवासी महिला ने गुरुवार को तहरीर दी।

आरोप है कि बीते तीस सितंबर को सुबह उसके मोबाइल पर अंजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम अकरम बताया। महिला ने बात करने से मना किया तो उसने बात करने की कोशिश की। महिला ने फोन काट दिया। फिर दोबारा फोन आया।

आरोप है कि वह अश्लील बातें बोलकर ब्लैकमेल करने लगा। बार-बार फोन किया। शाम पांच बजे के करीब फिर फोन आया। फोन पर कहा कि वह महिला के घर के बाहर है। महिला को बाहर बुलाया। धमकी दी कि महिला बाहर नहीं आई तो वह अंदर आकर बदनाम कर देगा।

महिला बाहर आई तो उसने अपनी कार में बैठाया। आरोप है कि उसके आसपास घुमाया इसके बाद घर से कुछ दूरी पर सूनसना इलाके में ले गया। आरोप है कि वहां कार में अकरम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला की अश्लील फोटो खींच ली।

इसके बाद आरोपी महिला को धमकी देने लगा गया कि इस बारे में किसी को बताया तो इसकी अश्लील फोटो वायरल कर देगा। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने महिला का नंबर ब्लॉक कर दिया।

उसने आरोपी अकरम निवासी ढकरानी, विकासनगर के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कराया। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस आरोपी का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Share this story