ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम बिज़नेस खेल मनोरंजन ऑटो गैजेट्स धर्म राशिफल आज का पंचांग
हेल्थ लाइफस्टाइल करियर ट्रेंडिंग

Dehradun School Holiday : देहरादून में 6 अगस्त को भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद

देहरादून में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने 6 अगस्त 2026 को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

All schools up to class 12 closed in Dehradun on August 6

HIGHLIGHTS

  • 6 अगस्त को 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
  • देहरादून जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी।
  • आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी के आदेश दिए गए।
  • शिक्षा अधिकारियों को सख्ती से पालन का निर्देश।

देहरादून, 5 अगस्त 2026 (दून हॉराइज़न)।

Dehradun School Holiday : देहरादून जिले में 6 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, गैर शासकीय और निजी स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने इस संबंध में सख्त आदेश जारी किए हैं। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। प्रशासन ने स्कूलों के साथ-साथ जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश घोषित कर दिया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून और एनडीएमए के नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल से 5 अगस्त को नया फॉरकास्ट मिला है। अगले 24 घंटों के लिए जिले में ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है। आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के अति तीव्र दौर होने की स्पष्ट चेतावनी प्रशासन को प्राप्त हुई है।

लगातार हो रही बारिश से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घट सकती है। आपदा न्यूनीकरण को सर्वोपरि रखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने स्थिति की समीक्षा की। छोटे बच्चों को जलभराव और खराब मौसम में बाहर निकलने से रोकने के लिए स्कूलों की छुट्टी का यह कदम उठाया गया है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून और जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को आदेश का अक्षरशः पालन कराने का जिम्मा सौंपा गया है। कोई भी शैक्षणिक संस्था इस आदेश की अनदेखी नहीं कर सकती। दोनों अधिकारियों को अपने-अपने स्तर से सभी शिक्षण संस्थानों को तत्काल यह सूचना पहुंचाने को कहा गया है।

अपर जिलाधिकारी (वि० / रा०) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्रा ने आदेश पत्र संख्या 268 जारी कर सभी संबंधित विभागों को प्रतियां भेज दी हैं। सचिव आपदा प्रबंधन उत्तराखंड शासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, नगर मजिस्ट्रेट और सभी उपजिलाधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है। जिला सूचना अधिकारी और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Advertisement

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment