Kitchen Cleaning Tips : किचन घर का वह हिस्सा है जहां सेहत पकती है, लेकिन अगर वहीं घिनौने कॉकरोच रेंगते नजर आएं तो यह गंभीर बीमारियों का संकेत है।
ये कीट न केवल खाने को दूषित करते हैं, बल्कि साल्मोनेला और टाइफाइड जैसे बैक्टीरिया फैलाने के लिए भी जिम्मेदार होते हैं। (Kitchen Cleaning Tips) अक्सर लोग बाजार में मिलने वाले महंगे और जहरीले स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं, जो खाने के पास छिड़कने पर हमारी सेहत के लिए भी खतरनाक हो सकते हैं।
ऐसे में घर में मौजूद कुछ खास चीजें इन बिन बुलाए मेहमानों को बाहर का रास्ता दिखाने में सबसे कारगर साबित होती हैं।
तेजपत्ता: गंध से भागेंगे कीट
मसाले के डिब्बे में रखा तेजपत्ता सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि कॉकरोच भगाने का एक बेहतरीन हथियार भी है। कॉकरोच को इसकी तीखी और तेज गंध बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होती।
कुछ ताजे तेजपत्ते लें और उन्हें हाथों से थोड़ा क्रश (तोड़) लें। इन टुकड़ों को किचन के सिंक के नीचे, गैस सिलेंडर के पीछे और अलमारियों के कोनों में रखें।
हवा के संपर्क में आते ही इसकी महक फैलने लगेगी और कॉकरोच उस जगह को छोड़ देंगे।
बेकिंग सोडा और चीनी का घातक मेल
अगर आप कॉकरोच को सिर्फ भगाना नहीं बल्कि पूरी तरह खत्म करना चाहते हैं, तो बेकिंग सोडा और चीनी का फॉर्मूला सबसे बेस्ट है। यह एक धीमे जहर की तरह काम करता है।

एक कटोरी में बराबर मात्रा में बेकिंग सोडा और पिसी हुई चीनी मिलाएं। चीनी की मिठास कॉकरोच को आकर्षित करेगी, जबकि बेकिंग सोडा उनके पाचन तंत्र को खराब कर उन्हें खत्म कर देगा।
इस मिश्रण को उन दरारों और कोनों में छिड़कें जहां कॉकरोच सबसे ज्यादा छिपते हैं।
नीम का सुरक्षा कवच
आयुर्वेद में नीम को सबसे अच्छा प्राकृतिक कीटनाशक माना गया है। इसमें मौजूद ‘एजाडिराक्टिन’ तत्व कीटों के प्रजनन चक्र को रोक देता है, जिससे उनकी संख्या नहीं बढ़ती।
नीम का तेल: पानी में नीम का तेल मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें। इसे रात के समय सिंक और नाली के आसपास स्प्रे करें।
नीम की पत्तियां: यदि आपके पास तेल नहीं है, तो नीम की सूखी पत्तियों को किचन की अलमारी और रैक में रखें। इससे निकलने वाली कड़वी महक कॉकरोच को पास फटकने भी नहीं देगी।
बचाव के अन्य जरूरी टिप्स
घरेलू नुस्खों के साथ-साथ किचन की स्वच्छता भी उतनी ही जरूरी है। रात को सोने से पहले जूठे बर्तन सिंक में न छोड़ें, क्योंकि भोजन के अवशेष ही कॉकरोच को दावत देते हैं।
साथ ही, सिंक की जाली और नालियों को नियमित रूप से गर्म पानी और सिरके से साफ करते रहें ताकि कॉकरोच अंदर प्रवेश न कर सकें।









