नई दिल्ली, 3 अगस्त 2026 (दून हॉराइज़न)।
Neil Patel Australia U19 : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत के आगामी दौरे के लिए अपनी 16 सदस्यीय पुरुष अंडर 19 टीम का ऐलान कर दिया है. घोषित की गई इस टीम में भारतीय मूल के उभरते हुए खिलाड़ी नील पटेल को शामिल किया गया है.
कैनबरा से आई जानकारी के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई जूनियर टीम करीब 4 हफ्तों के लंबे दौरे पर भारत आ रही है. इस पूरे दौरे के दौरान दोनों देशों की युवा टीमों के बीच वनडे और टेस्ट दोनों फॉर्मेट की अलग-अलग सीरीज आयोजित की जाएंगी.

नील पटेल को दोनों फॉर्मेट की टीमों में जगह दी गई है. चयनकर्ताओं ने उनके लगातार शानदार प्रदर्शन और बल्लेबाजी की असाधारण क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है.
मूल रूप से गुजरात से ताल्लुक रखने वाले नील पटेल ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट तंत्र में एक भरोसेमंद ओपनर बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं. वह दाएं हाथ से शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करते हैं और अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से भी उपयोगी योगदान देते हैं.
यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स क्लब की तरफ से खेलते हुए नील पटेल ने सिडनी प्रीमियर क्रिकेट फर्स्ट ग्रेड में एक नया रिकॉर्ड बनाया था. उन्होंने मात्र 16 साल की उम्र में एक ही कैलेंडर वर्ष के भीतर 1000 से अधिक रन ठोक दिए थे.
इस ऐतिहासिक आंकड़े को छूने के तुरंत बाद राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की नजर उन पर पड़ी थी. इसके बाद उन्हें एडिलेड में आयोजित ऑस्ट्रेलिया के अंडर 19 पुरुष टैलेंट कैंप में ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया था.
मैदान पर मैच्योरिटी दिखाने वाले नील पटेल अपनी बल्लेबाजी के नोट्स खुद तैयार करते हैं. प्रत्येक पारी की समाप्ति के बाद वह कोच के साथ अपनी कमियों पर विस्तार से चर्चा करके सुधार करते हैं.
क्रिकेट के मैदान से बाहर नील पटेल को खाना पकाने का बेहद शौक है. खाली समय मिलने पर वह अपने पिता के साथ शतरंज का खेल खेलना पसंद करते हैं.

भारत का यह दौरा उनके लिए भावनात्मक रूप से भी खास रहने वाला है. जिस देश में उनके पूर्वजों और परिवार की जड़ें रही हैं, उसी सरजमीं पर वह ऑस्ट्रेलिया की हरी टोपी पहनकर पहली बार खेलने उतरेंगे.
दौरे की शुरुआत तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ होगी. पहला वनडे मुकाबला 18 सितंबर को खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा वनडे 21 सितंबर और तीसरा वनडे 23 सितंबर को आयोजित होगा.
वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद दो मैचों की चार दिवसीय टेस्ट सीरीज शुरू होगी. पहला टेस्ट मैच 27 सितंबर से खेला जाएगा, जबकि दौरा का अंतिम और दूसरा टेस्ट मैच 5 अक्टूबर से आयोजित होगा.
भारत दौरे के लिए चुनी गई पूरी ऑस्ट्रेलियाई U19 टीम इस प्रकार है-
केसी बार्टन, हेडेन बार्बुलोविक, ईली ब्रेन, विल बायरोम, ब्लेक केटल, जैक जोसनेक, स्पेंसर ग्रीन, कोनोर ग्रेगोरी, चार्ली हेंडरसन, जेड होलिक, मैथ्यू लॉग, नील पटेल, जैक पिट्ज, पैट्रिक सुलिवान, थियो सिंगोस और थॉमस वासेयो.












