home ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम मनोरंजन बिजनेस ऑटो गैजेट्स खेल हेल्थ लाइफस्टाइल धर्म राशिफल लव राशिफल अंक राशिफल पंचांग करियर ट्रेंडिंग वीडियो

सावधान! अगर गैस एजेंसी ने की ये गलती तो डीएम सविन बंसल का हंटर चलना तय

देहरादून जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त रुख अपनाते हुए अवैध गतिविधियों में संलिप्त गैस एजेंसी स्वामियों को सीधे जेल भेजने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने 70 गैस एजेंसियों पर क्यूआरटी तैनात कर होम डिलीवरी व्यवस्था को अनिवार्य कर दिया है।

सावधान! अगर गैस एजेंसी ने की ये गलती तो डीएम सविन बंसल का हंटर चलना तय

HIGHLIGHTS

  • गैस कालाबाजारी के आरोप में अब तक 5 मुकदमे दर्ज और 3 आरोपी भेजे गए जेल।
  • जिले की 70 गैस एजेंसियों पर प्रशासन की पैनी नजर, बिना ओटीपी नहीं होगा वितरण।
  • 25 हजार मैनुअल गैस बुकिंग का डेटा सॉफ्टवेयर पर अपडेट करने का सख्त अल्टीमेटम।

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में एलपीजी गैस की किल्लत और कालाबाजारी की शिकायतों के बीच जिला प्रशासन ने अब तक का सबसे कठोर कदम उठाया है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने दो टूक शब्दों में निर्देश दिए हैं कि यदि किसी भी छापेमारी में अवैध सिलेंडर पकड़े जाते हैं, तो उसे सप्लाई करने वाली गैस एजेंसी के स्वामी को नामजद कर सीधे जेल भेजा जाए। प्रशासन ने अब गैस वितरण की पूरी कमान अपने हाथ में ले ली है।

ऋषिपर्णा सभागार में हुई हाई-लेवल बैठक में सामने आया कि जिले में करीब 94 हजार गैस सिलेंडरों का बैकलॉग चल रहा है। इसमें से 25 हजार ऐसी बुकिंग हैं जिन्हें सॉफ्टवेयर की तकनीकी खराबी के दौरान मैनुअल रजिस्टर में दर्ज किया गया था।

डीएम ने तेल कंपनियों और एजेंसियों को आज शाम तक यह पूरा डेटा ऑनलाइन सॉफ्टवेयर पर अपडेट करने की डेडलाइन दी है। लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों पर लाइसेंस निरस्तीकरण की तलवार लटक रही है।

व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए जिले की 70 गैस एजेंसियों पर क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) के अधिकारी तैनात किए गए हैं। अब उपभोक्ताओं को गैस केवल होम डिलीवरी के माध्यम से और अनिवार्य रूप से ओटीपी (OTP) आधारित वेरिफिकेशन के बाद ही मिलेगी। गोदामों या एजेंसियों से सीधे सिलेंडर बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है ताकि सड़कों पर लगने वाली भीड़ और अव्यवस्था को रोका जा सके।

प्रवर्तन की कार्रवाई के तहत अब तक प्रशासन ने 150 घरेलू, 139 व्यावसायिक और 7 छोटे सिलेंडर जब्त किए हैं। आज भी सहस्त्रधारा क्षेत्र के होटलों और ढाबों से 15 घरेलू सिलेंडर अवैध रूप से उपयोग किए जाते हुए पकड़े गए।

दिलचस्प तथ्य यह है कि होम डिलीवरी के दौरान 200 सिलेंडर वापस एजेंसी लौट आए क्योंकि घबराहट में उपभोक्ताओं ने पहले ही बुकिंग कर दी थी, जबकि उनके पास खाली सिलेंडर उपलब्ध नहीं थे।

शहर में गैस आपूर्ति की निगरानी के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 1077 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 जारी किया है, जहां अब तक 35 शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे 25 दिन (शहरी) और 45 दिन (ग्रामीण) की एडवांस बुकिंग की अलग-अलग रिपोर्ट तैयार करें ताकि आपूर्ति व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जा सके।


देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों (Latest Hindi News) के लिए जुड़े रहें Doon Horizon के साथ। राजनीति (Politics), खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी और एजुकेशन से जुड़े हर लाइव अपडेट (Live Updates) और ब्रेकिंग न्यूज़ (Breaking News in Hindi) सबसे पहले पाएं। पढ़िए आपके काम की हर बड़ी खबर, सिर्फ एक क्लिक पर।


Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment