home ताज़ा समाचार देशविदेश क्राइम मनोरंजन बिजनेसऑटो गैजेट्सखेल हेल्थलाइफस्टाइल धर्मराशिफल लव राशिफल अंक राशिफल पंचांग करियरट्रेंडिंग वीडियो

देहरादून के परेड ग्राउंड में मनेगा धामी सरकार के 4 साल का जश्न, डीएम सविन बंसल का एक्शन प्लान तैयार

उत्तराखंड में धामी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर देहरादून के परेड ग्राउंड में भव्य मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने अधिकारियों को विकास योजनाओं के लोकार्पण और जन-कल्याणकारी स्टॉल लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं।

देहरादून के परेड ग्राउंड में मनेगा धामी सरकार के 4 साल का जश्न, डीएम सविन बंसल का एक्शन प्लान तैयार

HIGHLIGHTS

  • तिब्बती मार्केट की ऑटोमेटेड पार्किंग और आधुनिक आईसीयू सेंटर का होगा लोकार्पण।
  • कार्यक्रम स्थल पर ही दिव्यांगों के प्रमाण पत्र और सहायक उपकरणों का वितरण किया जाएगा।
  • विधानसभा स्तर पर नोडल अधिकारियों की तैनाती के साथ बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति के निर्देश।

देहरादून। उत्तराखंड में वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राजधानी देहरादून सहित पूरे प्रदेश में विकास उत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में मैराथन बैठक कर परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। इस दौरान जिले के प्रभारी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सरकार की उपलब्धियों को सीधे आम जनता तक पहुंचाया जाए।

परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह में शहर को कई आधुनिक सुविधाएं समर्पित की जाएंगी। जिला प्रशासन के अनुसार, बहुप्रतीक्षित तिब्बती मार्केट ऑटोमेटेड पार्किंग, नई कैब सेवा और एक अत्याधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर (ICU) का विधिवत लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के तहत नए विकास कार्यों का शिलान्यास भी प्रस्तावित है, जो शहर के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती देंगे।

स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को आयोजन स्थल पर ही टीकाकरण और महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पृथक स्टॉल लगाने के निर्देश दिए हैं। समाज कल्याण विभाग कार्यक्रम स्थल पर ही जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (DDRC) का सेटअप लगाएगा।

यहां दिव्यांगजनों के लिए तत्काल प्रमाण पत्र जारी करने और उन्हें सहायक उपकरण वितरित करने की विशेष व्यवस्था रहेगी ताकि पात्र लाभार्थियों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

कार्यक्रम की भव्यता सुनिश्चित करने के लिए लोक निर्माण विभाग को मंच निर्माण और बैरिकेडिंग का जिम्मा सौंपा गया है। बिजली विभाग को निर्बाध आपूर्ति और जल संस्थान को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने को कहा गया है।

नगर निगम और पुलिस प्रशासन को सफाई, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह और पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार सहित जिले के सभी बड़े विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों (Latest Hindi News) के लिए जुड़े रहें Doon Horizon के साथ। राजनीति (Politics), खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी और एजुकेशन से जुड़े हर लाइव अपडेट (Live Updates) और ब्रेकिंग न्यूज़ (Breaking News in Hindi) सबसे पहले पाएं। पढ़िए आपके काम की हर बड़ी खबर, सिर्फ एक क्लिक पर।


Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment