home ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम मनोरंजन बिजनेस ऑटो गैजेट्स खेल हेल्थ लाइफस्टाइल धर्म राशिफल लव राशिफल अंक राशिफल पंचांग करियर ट्रेंडिंग वीडियो

Eid-ul-Fitr : देहरादून पुलिस ने जारी किया डाइवर्ट प्लान, घण्टाघर से बिन्दाल तक बदल गया रास्ता

देहरादून पुलिस ने 21 मार्च 2026 को ईद-उल-फितर के अवसर पर शहर के प्रमुख मार्गों के लिए रूट डाइवर्जन प्लान लागू किया है। यह व्यवस्था सुबह 6:30 बजे से 10:00 बजे तक प्रभावी रहेगी ताकि नमाजियों और आम जनता को असुविधा न हो।

Eid-ul-Fitr : देहरादून पुलिस ने जारी किया डाइवर्ट प्लान, घण्टाघर से बिन्दाल तक बदल गया रास्ता

HIGHLIGHTS

  • घण्टाघर, बिन्दाल और राजपुर रोड समेत प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक डाइवर्ट किया गया है।
  • शहर के विभिन्न हिस्सों में कुल 7 बैरियर पॉइंट्स बनाए गए हैं।
  • केवल नमाज अदा करने जाने वाले व्यक्तियों को ही घण्टाघर से बिन्दाल की ओर प्रवेश मिलेगा।

Dehradun Eid-ul-Fitr : ईद-उल-फितर के पावन पर्व पर शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए दून पुलिस ने व्यापक रूट डाइवर्जन प्लान तैयार किया है। शनिवार, 21 मार्च को सुबह की नमाज के दौरान राजधानी के व्यस्ततम इलाकों विशेषकर घण्टाघर और बिन्दाल क्षेत्र में सामान्य वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह डाइवर्ट प्लान सुबह 06:30 बजे से 10:00 बजे तक पूरी तरह प्रभावी रहेगा। इस दौरान केवल नमाज पढ़ने जाने वाले जायरीनों को ही घण्टाघर से बिन्दाल की दिशा में जाने की अनुमति दी जाएगी।

घण्टाघर से बिन्दाल की ओर जाने वाले सामान्य ट्रैफिक को राजपुर रोड की तरफ मोड़ दिया गया है। इसी तरह दर्शनलाल और तहसील चौक से आने वाले वाहनों को, जिन्हें बिन्दाल पहुंचना है, अब दिलाराम चौक से होते हुए कैण्ट मार्ग का सहारा लेना होगा।

Dehradun Eid Traffic Plan 2026
Dehradun Eid Traffic Plan 2026

राजपुर रोड से बिन्दाल जाने वाली गाड़ियों को पुलिस घण्टाघर से दर्शनलाल चौक की ओर भेजेगी। वहीं, बल्लूपुर और किशन नगर चौक से घण्टाघर की तरफ आने वाले ट्रैफिक को भीड़ बढ़ने की स्थिति में कैण्ट की ओर डाइवर्ट किया जाएगा।

सुरक्षा और सुचारू यातायात के लिए पुलिस ने शहर में 7 महत्वपूर्ण बैरियर पॉइंट चिह्नित किए हैं। इनमें घण्टाघर, बिन्दाल, यमुना कॉलोनी, अग्रवाल बेकरी, धर्मपुर चौक, ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा और चन्द्रबनी चौक शामिल हैं, जहां सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।


देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों (Latest Hindi News) के लिए जुड़े रहें Doon Horizon के साथ। राजनीति (Politics), खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी और एजुकेशन से जुड़े हर लाइव अपडेट (Live Updates) और ब्रेकिंग न्यूज़ (Breaking News in Hindi) सबसे पहले पाएं। पढ़िए आपके काम की हर बड़ी खबर, सिर्फ एक क्लिक पर।


Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment