home ताज़ा समाचार देशविदेश क्राइम मनोरंजन बिजनेसऑटो गैजेट्सखेल हेल्थलाइफस्टाइल धर्मराशिफल लव राशिफल अंक राशिफल पंचांग करियरट्रेंडिंग वीडियो

देहरादून में गैस किल्लत के बीच बड़ी कार्रवाई, 17 एजेंसियों पर छापा – दो गिरफ्तार और 19 सिलेंडर जब्त

देहरादून में एलपीजी गैस की किल्लत और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने व्यापक छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आपूर्ति व्यवस्था को सुधारने के लिए अब शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के अंतराल पर ही सिलेंडर बुकिंग का नया नियम लागू किया गया है।

देहरादून में गैस किल्लत के बीच बड़ी कार्रवाई, 17 एजेंसियों पर छापा - दो गिरफ्तार और 19 सिलेंडर जब्त

HIGHLIGHTS

  • 17 गैस एजेंसियों और 45 प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी, 19 अवैध सिलेंडर जब्त।
  • डोईवाला में गैस की कालाबाजारी के आरोप में 2 लोग गिरफ्तार, 2 मुकदमे दर्ज।
  • जिले में 67,000 सिलेंडरों का बैकलाग, जिसे कम करने के लिए गैस लोड बढ़ाया गया।

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में एलपीजी गैस की भारी किल्लत और कालाबाजारी की शिकायतों के बीच जिला प्रशासन ने शनिवार को बड़ा एक्शन लिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर गठित विशेष टीमों ने जिले की 17 गैस एजेंसियों, 45 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और 5 पेट्रोल पंपों पर एक साथ औचक निरीक्षण किया।

इस कार्रवाई के दौरान डोईवाला क्षेत्र में गैस की कालाबाजारी का खुलासा हुआ, जहां पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं।

प्रशासन की इस सख्ती के दौरान कुल 19 गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। वर्तमान में जिले के भीतर घरेलू गैस सिलेंडरों का बैकलाग बढ़कर करीब 67 हजार तक पहुंच गया है। इस भारी अंतर को पाटने के लिए प्रशासन ने गैस प्लांट से लोड बढ़ा दिया है, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

शनिवार शाम 5 बजे तक जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कंट्रोल रूम में गैस आपूर्ति से जुड़ी 341 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनके निस्तारण के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम को मौके पर तैनात किया गया है।

देहरादून में गैस किल्लत के बीच बड़ी कार्रवाई, 17 एजेंसियों पर छापा - दो गिरफ्तार और 19 सिलेंडर जब्त
देहरादून में गैस किल्लत के बीच बड़ी कार्रवाई, 17 एजेंसियों पर छापा – दो गिरफ्तार और 19 सिलेंडर जब्त

सप्लाई चेन को व्यवस्थित करने के लिए जिलाधिकारी ने बुकिंग के नियमों में भी बड़ा बदलाव किया है। अब शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ता एक सिलेंडर प्राप्त करने के 25 दिन बाद ही अगली बुकिंग करा सकेंगे। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह सीमा 45 दिन निर्धारित की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ता घबराएं नहीं, होम डिलीवरी के माध्यम से हर घर तक गैस पहुंचाई जाएगी।

रिकॉर्ड के अनुसार, आज 29,120 घरेलू और 69 व्यावसायिक सिलेंडरों की डिलीवरी की गई है, जबकि स्टॉक में अभी 31,807 सिलेंडर शेष हैं।


देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों (Latest Hindi News) के लिए जुड़े रहें Doon Horizon के साथ। राजनीति (Politics), खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी और एजुकेशन से जुड़े हर लाइव अपडेट (Live Updates) और ब्रेकिंग न्यूज़ (Breaking News in Hindi) सबसे पहले पाएं। पढ़िए आपके काम की हर बड़ी खबर, सिर्फ एक क्लिक पर।


Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment