home ताज़ा समाचार देशविदेश क्राइम मनोरंजन बिजनेसऑटो गैजेट्सखेल हेल्थलाइफस्टाइल धर्मराशिफल लव राशिफल अंक राशिफल पंचांग करियरट्रेंडिंग वीडियो

सगाई के बाद मंगेतर को भेजे आपत्तिजनक वीडियो, लक्सर में युवती की जिंदगी बर्बाद करने वाला आरोपी नामजद

हरिद्वार के लक्सर में एक युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी सगाई टूटने पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मंगेतर को भेजकर रिश्ता तुड़वा दिया। पीड़िता की शिकायत पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सगाई के बाद मंगेतर को भेजे आपत्तिजनक वीडियो, लक्सर में युवती की जिंदगी बर्बाद करने वाला आरोपी नामजद

HIGHLIGHTS

  • आरोपी ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर कई बार किया दुष्कर्म।
  • पीड़िता की सगाई मंगलौर क्षेत्र में तय होने पर आरोपी ने ससुराल वालों को भेजे अश्लील वीडियो।
  • लक्सर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया।

लक्सर। हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में रिश्तों और विश्वास को तार-तार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। एक युवक ने पहले नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और जब युवती की शादी कहीं और तय हुई, तो उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल कर रिश्ता तुड़वा दिया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। आरोपी ने पीड़िता के नाबालिग रहते हुए उसे बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाए थे। परिजनों को जब इसकी भनक लगी तो गांव के कुछ रसूखदार लोगों ने बीच-बचाव कर समझौता करा दिया था। उस समय आरोपी ने भविष्य में युवती से कोई संपर्क न रखने की कसम खाई थी, लेकिन उसकी नीयत में खोट बरकरार था।

हाल ही में पीड़िता के परिजनों ने उसका रिश्ता मंगलौर क्षेत्र के एक युवक से तय किया था। इसकी जानकारी मिलते ही आरोपी युवक बौखला गया और उसने युवती के होने वाले पति और ससुराल वालों को उसके निजी फोटो और वीडियो भेज दिए। इस हरकत के कारण युवती का बना-बनाया रिश्ता टूट गया और परिवार की समाज में भारी बदनामी हुई।

लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों को जुटा रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

क्षेत्र में महिलाओं और नाबालिगों के विरुद्ध बढ़ते अपराधों ने पुलिस की चुनौती बढ़ा दी है। फरवरी माह में भी लक्सर के सुल्तानपुर क्षेत्र में एक 13 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था, जिसमें प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने जहरीला पदार्थ घटक लिया था। पुलिस इन मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का दावा कर रही है।


देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों (Latest Hindi News) के लिए जुड़े रहें Doon Horizon के साथ। राजनीति (Politics), खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी और एजुकेशन से जुड़े हर लाइव अपडेट (Live Updates) और ब्रेकिंग न्यूज़ (Breaking News in Hindi) सबसे पहले पाएं। पढ़िए आपके काम की हर बड़ी खबर, सिर्फ एक क्लिक पर।


Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment