Rachna Tiwari Dance : हरियाणवी डांस इंडस्ट्री की मशहूर कलाकार रचना तिवारी एक बार फिर अपने डांस को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे काले रंग के सूट में मंच पर आग लगाती नजर आ रही हैं।
रचना तिवारी जब भी स्टेज पर आती हैं, दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच जाता है और इस वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है।
‘खोल बटन मेरी कुर्ती के’ पर मची खलबली

इस वायरल वीडियो में रचना तिवारी लोकप्रिय हरियाणवी गाने ‘खोल बटन मेरी कुर्ती के’ पर थिरक रही हैं। उनकी फुर्ती और डांस स्टेप्स इतने जबरदस्त हैं कि फैंस अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।
रचना तिवारी को उनकी एनर्जी के लिए जाना जाता है और इस परफॉरमेंस में उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ बेकाबू हो जाती है।
फैंस के बीच बढ़ती दीवानगी
रचना तिवारी के डांस एक्सप्रेशन और उनके ठुमकों का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद लोग उनके डांस को देख मदहोश हो गए। आज के समय में हरियाणवी डांस की दुनिया में रचना तिवारी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
उनके स्टेज शोज में जुटने वाली भारी भीड़ उनकी बढ़ती लोकप्रियता की गवाही देती है। रचना का यह नया अंदाज सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है।










