Muskan Baby Haryanvi Dance : हरयाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में मुस्कान बेबी अपनी बेजोड़ एनर्जी और कातिलाना अदाओं के चलते नई सनसनी बनकर उभरी हैं।
हाल ही में उनके एक लाइव स्टेज शो का वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसमें वह अपने सिग्नेचर स्टेप्स से भीड़ को बेकाबू करती नजर आ रही हैं।
मुस्कान बेबी ने इस कार्यक्रम में ‘परफ्यूम लगावै चुन्नी मैं’ गाने पर ऐसी परफॉर्मेंस दी कि वहां मौजूद हर उम्र के लोग झूम उठे। डीप नेक सूट में सजी मुस्कान ने स्टेज पर बैठकर और अपनी चुन्नी के साथ जो मूव्स दिखाए, उसने माहौल को पूरी तरह रोमांटिक और ऊर्जावान बना दिया।

डांसिंग की दुनिया में मुस्कान ने महज 16 साल की उम्र में कदम रख दिया था और आज वह सपना चौधरी और सुनिता बेबी जैसे बड़े नामों को टक्कर दे रही हैं।
उनके वीडियो अक्सर यूट्यूब पर मिलियन व्यूज बटोरते हैं, जो ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में उनकी मजबूत पकड़ को दर्शाता है।
इस ताजा वीडियो में मुस्कान की एनर्जी का स्तर इतना ऊंचा था कि मैदान में खड़े बुजुर्ग भी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए।
उनके भारी-भरकम ठुमकों और एक्सप्रेसिव चेहरों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह लाइव परफॉर्मेंस की क्वीन क्यों कही जाती हैं।









