RC Upadhyay Haryanvi Dance : हरियाणा के स्टेज प्रोग्राम्स की उभरती स्टार आरसी उपाध्याय ने एक बार फिर अपनी कातिलाना अदाओं से महफिल लूट ली है।
सपना चौधरी के आइकॉनिक गाने ‘पानी छलकै’ पर आरसी ने ऐसा डांस पेश किया कि सामने बैठी भीड़ बेकाबू हो गई। उनके सिग्नेचर स्टेप्स और चेहरे के भोलेपन ने सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त सुर्खियां बटोरी हैं।
वीडियो में आरसी उपाध्याय स्टेज पर कभी उछलकर तो कभी लेटकर डांस करती नजर आ रही हैं। उनकी फुर्ती और गजब की फ्लेक्सिबिलिटी ने पुराने मंझे हुए कलाकारों को भी पीछे छोड़ दिया है।

आरसी की ‘मोरनी जैसी चाल’ और उनके लटकों-झटकों को देखकर वहां मौजूद युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों में भी भारी उत्साह देखा गया।
हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में अब आरसी उपाध्याय को सपना चौधरी की कड़ी प्रतिद्वंदी के रूप में देखा जा रहा है। फैंस का दावा है कि जिस तरह से आरसी स्टेज पर दर्शकों के साथ कनेक्ट होती हैं, वह उन्हें आने वाले समय का सबसे बड़ा स्टार बनाता है।
इस परफॉर्मेंस के बाद इंटरनेट पर ‘आरसी बनाम सपना’ की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है।









