ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम बिज़नेस खेल मनोरंजन ऑटो गैजेट्स धर्म राशिफल आज का पंचांग
हेल्थ लाइफस्टाइल करियर ट्रेंडिंग
ब्रेकिंग
पांच देशों में इबोला के मामलों के बीच उत्तराखंड में हाई अलर्ट, अस्पतालों में आइसोलेशन की तैयारीबदरीनाथ हाईवे पर कलियासौड़ में बनेगी दो मंजिला पार्किंग, धारी देवी मंदिर में जाम से मिलेगी निजातफेसबुक और इंस्टाग्राम पर अदालती वीडियो साझा करना पड़ेगा भारी, देहरादून पुलिस ने दी चेतावनीहल्द्वानी में छात्र नेता ने साथियों संग किया नाबालिग से गैंगरेप, 6 घंटे के अंदर हुए गिरफ्तारराहुल गांधी के आरोपों को BJP ने बताया बेबुनियाद, कहा- देश में सिर्फ भ्रम फैला रही है कांग्रेसनारी निकेतन 2015 का जिक्र कर भाजपा का पलटवार, कहा – अपने गिरेबान में झांके कांग्रेसदेहरादून में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार‘जिंदगी से परेशान हूं…’, IIT रुड़की के हॉस्टल में छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट में छलक उठा दर्दउत्तराखंड लौट रहे लोग! 44 प्रतिशत रिवर्स पलायन का दावा, CM ने गिनाईं उपलब्धियांधन सिंह रावत का नवी मुंबई दौरा, कहा – अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक अवसर पहुंचाना मुख्य लक्ष्यपांच देशों में इबोला के मामलों के बीच उत्तराखंड में हाई अलर्ट, अस्पतालों में आइसोलेशन की तैयारीबदरीनाथ हाईवे पर कलियासौड़ में बनेगी दो मंजिला पार्किंग, धारी देवी मंदिर में जाम से मिलेगी निजातफेसबुक और इंस्टाग्राम पर अदालती वीडियो साझा करना पड़ेगा भारी, देहरादून पुलिस ने दी चेतावनीहल्द्वानी में छात्र नेता ने साथियों संग किया नाबालिग से गैंगरेप, 6 घंटे के अंदर हुए गिरफ्तारराहुल गांधी के आरोपों को BJP ने बताया बेबुनियाद, कहा- देश में सिर्फ भ्रम फैला रही है कांग्रेसनारी निकेतन 2015 का जिक्र कर भाजपा का पलटवार, कहा – अपने गिरेबान में झांके कांग्रेसदेहरादून में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार‘जिंदगी से परेशान हूं…’, IIT रुड़की के हॉस्टल में छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट में छलक उठा दर्दउत्तराखंड लौट रहे लोग! 44 प्रतिशत रिवर्स पलायन का दावा, CM ने गिनाईं उपलब्धियांधन सिंह रावत का नवी मुंबई दौरा, कहा – अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक अवसर पहुंचाना मुख्य लक्ष्य

कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, 1 लाख कैश समेत मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Written by: Harpreet Singh |
Sep 14, 2026 15:02 IST i
✎ Published On Sep 14, 2026 15:02 IST 🕒 Last Updated On Sep 14, 2026 15:02 IST

काशीपुर में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाने और लाखों की रंगदारी वसूलने वाला शातिर गिरफ्तार। पुलिस ने 1 लाख रुपये कैश और कार की बरामद।

Kashipur crime news

मुख्य बातें

  • प्रतापपुर बैरियर पर घेराबंदी कर बिजनौर निवासी राजेंद्र कुमार को पकड़ा गया।
  • 1 लाख रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल कार पुलिस ने बरामद की।
  • पीड़ित को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर अश्लील वीडियो बनाया गया था।
  • आरोपी पर पहले से नकली नोट छापने और धोखाधड़ी के संगीन मामले दर्ज हैं।
  • अन्य फरार साथियों की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

दून हॉराइज़न, काशीपुर (13 सितंबर): उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में दोस्ती, नशा और वीडियो के सहारे लाखों रुपये ऐंठने वाले एक अंतरराज्यीय वसूली नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा कस गया है। तमंचे के बल पर बंधक बनाकर अश्लील फुटेज तैयार करने और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर वसूली करने वाले मुख्य साजिशकर्ता को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी बिजनौर का रहने वाला है।

घटना की शुरुआत 10 अगस्त को हुई, जब कुंडेश्वरी इलाके के एक स्थानीय नागरिक ने काशीपुर कोतवाली में तहरीर दी। पीड़ित का आरोप था कि कुछ परिचित और अज्ञात लोगों ने उसे बहला-फुसलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। जब वह सुधबुध खो बैठा, तो उसका आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद आरोपियों ने तमंचे की नोक पर मारपीट की और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये की रंगदारी (Blackmail Extortion) वसूल ली।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय गणपति ने तुरंत कड़े निर्देश दिए। इसके बाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 308(5) और 351(3) के तहत एफआईआर दर्ज कर उपनिरीक्षक मनोज धौनी को विवेचना सौंपी गई।

प्रतापपुर बैरियर पर घेराबंदी, बिजनौर का शातिर गिरफ्तार

एसएसपी के आदेश पर बनी स्पेशल टीम ने सर्विलांस और मुखबिर नेटवर्क के जरिए सुरागरसी शुरू की। 12 सितंबर को सटीक सूचना मिली कि मुख्य आरोपी रामनगर रोड से होकर भागने की फिराक में है। कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रामनगर रोड स्थित प्रतापपुर बैरियर पर नाकाबंदी की और सफेद रंग की संदिग्ध कार को घेर लिया।

कार से 32 वर्षीय राजेंद्र कुमार (पुत्र स्वर्गीय सतनाम सिंह, निवासी बैराज कॉलोनी, शक्तिनगर, जिला बिजनौर) को हिरासत में ले लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से पीड़ित से वसूली गई रकम में से 1 लाख रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल की जा रही कार बरामद की गई।

जाली नोट से लेकर धोखाधड़ी तक पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

एसपी काशीपुर स्वप्न किशोर के अनुसार पूछताछ में राजेंद्र ने स्वीकार किया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पीड़ित को फंसाने की पूरी साजिश रची थी।

राजेंद्र कोई नया अपराधी नहीं है। उसका उत्तराखंड की सीमा से सटे इलाकों में पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वर्ष 2022 में आईटीआई थाना क्षेत्र में उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 417, 420, 468 और 471 (जालसाजी और धोखाधड़ी) का मामला दर्ज हुआ था। इसके ठीक अगले साल, 2023 में काशीपुर कोतवाली में ही उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 489A, 489B, 489C और 34 के तहत जाली करेंसी नोट (Fake Currency) रखने और चलाने का संगीन मुकदमा दर्ज किया गया था।

अब पुलिस यह पता लगा रही है कि क्या इस गिरोह ने तराई और कुमाऊं मंडल के अन्य शहरों में भी इसी तरह के हनीट्रैप या ब्लैकमेलिंग के जाल में लोगों को फंसाया है। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें दबिश दे रही हैं।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment

अपना राज्य चुनें×