ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम बिज़नेस खेल मनोरंजन ऑटो गैजेट्स धर्म राशिफल आज का पंचांग
हेल्थ लाइफस्टाइल करियर ट्रेंडिंग
ब्रेकिंग
पांच देशों में इबोला के मामलों के बीच उत्तराखंड में हाई अलर्ट, अस्पतालों में आइसोलेशन की तैयारीबदरीनाथ हाईवे पर कलियासौड़ में बनेगी दो मंजिला पार्किंग, धारी देवी मंदिर में जाम से मिलेगी निजातफेसबुक और इंस्टाग्राम पर अदालती वीडियो साझा करना पड़ेगा भारी, देहरादून पुलिस ने दी चेतावनीहल्द्वानी में छात्र नेता ने साथियों संग किया नाबालिग से गैंगरेप, 6 घंटे के अंदर हुए गिरफ्तारराहुल गांधी के आरोपों को BJP ने बताया बेबुनियाद, कहा- देश में सिर्फ भ्रम फैला रही है कांग्रेसनारी निकेतन 2015 का जिक्र कर भाजपा का पलटवार, कहा – अपने गिरेबान में झांके कांग्रेसदेहरादून में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार‘जिंदगी से परेशान हूं…’, IIT रुड़की के हॉस्टल में छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट में छलक उठा दर्दउत्तराखंड लौट रहे लोग! 44 प्रतिशत रिवर्स पलायन का दावा, CM ने गिनाईं उपलब्धियांधन सिंह रावत का नवी मुंबई दौरा, कहा – अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक अवसर पहुंचाना मुख्य लक्ष्यपांच देशों में इबोला के मामलों के बीच उत्तराखंड में हाई अलर्ट, अस्पतालों में आइसोलेशन की तैयारीबदरीनाथ हाईवे पर कलियासौड़ में बनेगी दो मंजिला पार्किंग, धारी देवी मंदिर में जाम से मिलेगी निजातफेसबुक और इंस्टाग्राम पर अदालती वीडियो साझा करना पड़ेगा भारी, देहरादून पुलिस ने दी चेतावनीहल्द्वानी में छात्र नेता ने साथियों संग किया नाबालिग से गैंगरेप, 6 घंटे के अंदर हुए गिरफ्तारराहुल गांधी के आरोपों को BJP ने बताया बेबुनियाद, कहा- देश में सिर्फ भ्रम फैला रही है कांग्रेसनारी निकेतन 2015 का जिक्र कर भाजपा का पलटवार, कहा – अपने गिरेबान में झांके कांग्रेसदेहरादून में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार‘जिंदगी से परेशान हूं…’, IIT रुड़की के हॉस्टल में छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट में छलक उठा दर्दउत्तराखंड लौट रहे लोग! 44 प्रतिशत रिवर्स पलायन का दावा, CM ने गिनाईं उपलब्धियांधन सिंह रावत का नवी मुंबई दौरा, कहा – अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक अवसर पहुंचाना मुख्य लक्ष्य

उत्तराखंड में बड़ा पुलिस फेरबदल, देहरादून एसएसपी ने 21 दरोगा बदले

Written by: Harpreet Singh |
Sep 25, 2026 13:31 IST i
✎ Published On Sep 25, 2026 13:31 IST 🕒 Last Updated On Sep 25, 2026 13:31 IST

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए 21 सब-इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिए हैं। साथ ही एक पूर्व आदेश को निरस्त भी किया गया है।

Dehradun Police Transfer List

मुख्य बातें

  • देहरादून एसएसपी ने 21 उप निरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से तबादले किए।
  • उप निरीक्षक अजय प्रकाश भट्ट का कैंट थाने का तबादला आदेश रद्द हुआ।
  • पुलिस लाइन में तैनात चार अधिकारियों को सीधे थानों में फील्ड तैनाती मिली।
  • एम्स ऋषिकेश और त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारियों की अदला-बदली की गई।

दून हॉराइज़न, देहरादून (25 सितंबर) : राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था और थानों की कार्यप्रणाली को धार देने के मकसद से पुलिस महकमे में एक व्यापक प्रशासनिक सर्जरी की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून ने जिले में तैनात नागरिक पुलिस के 21 उप निरीक्षकों और अपर उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में तत्काल प्रभाव से फेरबदल करने का आदेश जारी किया है।

जारी सूची में चौकी प्रभारियों, वरिष्ठ उप निरीक्षकों (Senior Sub Inspectors – SSI) और थानों के विवेचकों की नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। इसके साथ ही पहले से जारी एक सब-इंस्पेक्टर के ट्रांसफर आदेश को पूरी तरह निरस्त भी कर दिया गया है। ऋषिकेश और नगर सर्किल में कई प्रभारियों की अदला-बदलीजारी तबादला सूची (Police Transfer List) पर गौर करें तो तीर्थनगरी ऋषिकेश और नगर क्षेत्र के कई अहम थानों में नए चेहरे तैनात किए गए हैं।

चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट विनेश कुमार को अब एम्स ऋषिकेश चौकी का नया जिम्मा सौंपा गया है, जबकि एम्स चौकी प्रभारी देवेन्द्र पंवार को त्रिवेणी घाट चौकी भेजा गया है। आईएसबीटी ऋषिकेश चौकी के प्रभारी मुकेश थलेड़ी को पटेलनगर थाने में वरिष्ठ उप निरीक्षक (SSI) बनाया गया है। उनकी जगह पुलिस लाइन से दिनेश चमोली को आईएसबीटी ऋषिकेश चौकी प्रभारी की कमान मिली है।

वहीं, बसंतविहार थाने से मुकेश नेगी को ऋषिकेश कोतवाली स्थानांतरित किया गया है। शहरी थानों और जांच शाखा में नए चेहरे तैनातशहर के मुख्य थानों के बीच भी अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। बसंतविहार के वरिष्ठ उप निरीक्षक दुर्गेश कोठियाल अब कैंट कोतवाली के एसएसआई होंगे, जबकि कैंट से ओमप्रकाश को बसंतविहार एसएसआई पद पर भेजा गया है।

इसके अलावा, डोईवाला के एसएसआई मनोहर सिंह रावत को नेहरू कॉलोनी थाने का एसएसआई बनाया गया है। रायपुर, पटेलनगर, प्रेमनगर और रायवाला थानों में भी नई नियुक्तियां हुई हैं। विशेष जांच शाखा (SIS) में तैनात सोमवीर को रायपुर थाना और जसपाल गुंसाईं को सहसपुर थाने में एसएसआई बनाया गया है, जबकि प्रेमनगर से रवि प्रसाद कवि और कोतवाली से अमन चड्ढा को एसआईएस शाखा भेजा गया है।

लाइन हाजिर अफसरों को फील्ड तैनाती, एक तबादला हुआ रद्दप्रशासनिक सूची की सबसे अहम बात यह रही कि पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत अधिकारियों को फिर से मैदानी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस लाइन से सचिन पुण्डीर को डोईवाला एसएसआई, देवेन्द्र नेगी को पटेलनगर थाना और मनमोहन को क्लेमेंटाउन थाने में तैनाती दी गई है।

आदेश के अंत में एक पुराना फैसला भी बदला गया। उप निरीक्षक अजय प्रकाश भट्ट का 8 सितंबर 2026 को विकासनगर से थाना कैंट के लिए किया गया तबादला आदेश निरस्त कर दिया गया है। एसएसपी कार्यालय ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को बिना किसी देरी के नए तैनाती स्थल पर आमद दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

देहरादून पुलिस तबादला सूची, देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

क्र.सं. नाम निरीक्षक / उपनिरीक्षक कहाँ से कहाँ को
1 उ०नि०ना०पु० दुर्गेश कोठियाल व०उ०नि० बसंतविहार व०उ०नि० कैण्ट
2 उ०नि०ना०पु० ओमप्रकाश व०उ०नि० कैण्ट व०उ०नि० बसंतविहार
3 उ०नि०ना०पु० मनोहर सिंह रावत व०उ०नि० थाना डोईवाला व०उ०नि० थाना नेहरूकालोनी
4 उ०नि०ना०पु० राजीव धारीवाल थाना सहसपुर थाना बसन्तविहार
5 उ०नि०ना०पु० मुकेश थलेडी चौ०प्र० आईएसबीटी ऋषिकेश व०उ०नि० पटेलनगर
6 उ०नि०ना०पु० प्रवीन पुण्डीर व०उ०नि० थाना सहसपुर थाना पटेलनगर
7 उ०नि०ना०पु० प्रमोद शाह व०उ०नि० पटेलनगर थाना कोतवाली नगर
8 उ०नि०ना०पु० दिनेश चमोली पुलिस लाईन चौ०प्र० आईएसबीटी ऋषिकेश
9 उ०नि०ना०पु० रवि प्रसाद कवि थाना प्रेमनगर एस०आई०एस० शाखा
10 उ०नि०ना०पु० अमन चड्ढा थाना कोतवाली नगर एस०आई०एस० शाखा
11 उ०नि०ना०पु० सोमवीर एस०आई०एस० शाखा थाना रायपुर
12 उ०नि०ना०पु० जसपाल गुँसाई एस०आई०एस० शाखा व०उ०नि० थाना सहसपुर
13 उ०नि०ना०पु० मुकेश नेगी थाना बसंतविहार थाना ऋषिकेश
14 उ०नि०ना०पु० विनेश कुमार चौ०प्र० त्रिवेणीघाट चौ०प्र० एम्स ऋषिकेश
15 उ०नि०ना०पु० देवेन्द्र पंवार चौ०प्र० एम्स ऋषिकेश चौ०प्र० त्रिवेणीघाट
16 उ०नि०ना०पु० सचिन पुण्डीर पुलिस लाईन व०उ०नि० थाना डोईवाला
17 उ०नि०ना०पु० मुकेश कुमार थाना प्रेमनगर थाना रायवाला
18 उ०नि०ना०पु० जगदम्बा प्रसाद थाना रायवाला थाना प्रेमनगर
19 उ०नि०ना०पु० चंद्रशेखर नोटियाल थाना विकासनगर थाना प्रेमनगर
20 अ०उ०नि०ना०पु० देवेन्द्र नेगी पुलिस लाईन थाना पटेलनगर
21 अ०उ०नि०ना०पु० मनमोहन पुलिस लाईन थाना क्लेमेन्टाउन

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment

अपना राज्य चुनें×