बुध की चाल बदलते ही इन राशियों पर होगी धनवर्षा, खुल जाएगी तरक्की के नए द्वार!

बुध देव को राजकुमार भी कहा जाता है। बुध के शुभ होने पर व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है।19 जुलाई को बुध देव कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
बुध की चाल बदलते ही इन राशियों पर होगी धनवर्षा, खुल जाएगी तरक्की के नए द्वार!

बुध के सिंह राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। ज्योतिष शास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। आइए जानते हैं, बुध के सिंह राशि में प्रवेश करने से किन राशियों का चमकेगा भाग्य-

वृषभ राशि : नौकरी-कारोबार में सफलता के कई अवसर मिलेंगे। आईटी और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को विदेश में जॉब करने का ऑफर मिल सकता है। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

सिंह राशि : बुधादित्य राजयोग के निर्माण से मिथुन राशि के जातकों को बेहद शुभ फल प्राप्त होंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे।नौकरी-कारोबार की बाधाओं को दूर करने में भाग्य साथ देगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे।

कन्या राशि : करियर में तरक्की के भरपूर अवसर मिलेंगे। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरीपेशा वालों को पदोन्नति हो सकता है। आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। कानूनी मामलों में जीत हासिल होगी। धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगी।

धनु राशि : समाज में यश-कीर्ति बढ़ेगी। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। धन-दौलत में वृद्धि के योग बनेंगे। ऑफिस में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी।

Share this story