गुरु गोचर 2024: इन 4 राशियों के लिए धन और मान-सम्मान का योग

वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन की घटना बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है। मान्य्ता है कि इसका शुभ-अशुभ प्रभाव मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों पर भी पड़ता है।
गुरु गोचर 2024: इन 4 राशियों के लिए धन और मान-सम्मान का योग

ज्योतिष में गुरु ग्रह को धन, सुख-सौभाग्य, संतान, ज्ञान और सद्गुण का कारक ग्रह माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि कुंडली मे गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होने पर व्यक्ति को हर कार्य में अपार सफलता मिलती है। वहीं, गुरु ग्रह की कमजोर स्थिति ज्ञान, धन और तरक्की के मार्ग पर अवरोध उत्पन्न करती है।

दृक पंचांग के अनुसार, 20 अगस्त 2024 मंगलवार के दिन शाम 05:22 पीएम पर गुरु ग्रह रोहिणी नक्षत्र से निकलकर मृगशिरा नक्षत्र मे प्रवेश करेंगे और 28 नवंबर 2024 तक इस नक्षत्र में रहेंगे। जिससे 12 राशियां भी प्रभावित होंगे। गुरु का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के जीवन में कल्याणकारी बदलाव लाएगा, तो कुछ राशि वालों को इस दौरान छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं गुरु का गोचर किन राशियों के चमकाएगा भाग्य...

मेष राशि : गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से मेष राशि वालों की सोई हुई किस्मत चमक सकती है। इस दौरान आपको समाज में खूब मान-सम्मान मिलेगा। आमदनी के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। इंकम में इजाफा होगा। व्यापार में मुनाफा होगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे।

वृषभ राशि : गुरु का गोचर वृषभ राशि वालों के वैवाहिक जीवन में खुशियां लाएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। करियर में बड़ी कामयाबी मिलेगी। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या राशि : गुरु गोचर से कन्या राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। करियर से जुड़ी गुड न्यूज मिलेगी। आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। व्यक्तित्व में निखार आएगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रोफेशनल लाइफ में सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा।

धनु राशि : गुरु के मृगशिरा नक्षत्र में गोचर धनु राशि वालों के लिए कल्याणकारी साबित होगा। इस दौरान आपको व्यापार में मुनाफा होगा। प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों की प्रशंसा होगी। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग बनेंगे। धन-धान्य बढ़ोत्तरी होगी। इंकम के नए सोर्स बनेंगे।

Share this story