7TH PAY COMMISSION: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को सरकार देने जा रही बड़ी सौगात, आया बड़ा अपडेट

सातवें वेतन आयोग के अनुसार, सालाना दो बार डीए में इजाफा किया जाता है, जिसकी दरें जनवरी और जुलाई से लागू की जाती हैं। इससे पहले मार्च में जो डीए बढ़ाया गया था, उसकी दरें 1 जनवरी से प्रभावी मानी गई थी। 
7TH PAY COMMISSION: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को सरकार देने जा रही बड़ी सौगात, आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली, 12 सितम्बर , 2023 : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए सरकार अब सरकार बड़ी सौगात करने जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। सरकार अब जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई (डीए) में बढ़ोतरी के साथ-साथ डीए एरियर का अटका पैसा खाते में आने वाला है।

माना जा रहा है कि सरकार इस बार डीए में करीब 4 फीसदी का इजाफा कर सकती, जिससे सैलरी में ठीक ठाक बढ़ोतरी होनी संभव मानी जा रही है।अगर ऐसा होता है तो फिर यह महीना कर्मचारी वर्ग के लिए सोने पर सुहागा होगा, जो किसी बड़ी लॉटरी से कम नहीं होगा।

सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो यह ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों जल्द का दावा किया जा रहा है। आप बाकी डिटेल जानने के लिए हमारा आर्टिल नीचे तक ध्यान से पढ़ें।

डीए बढ़कर होगा इतने फीसदी

मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में करीब 4 फीसदी का इजाफा करने वाली है, जिसके बाद यह बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा। इसके बाद मूल वेतन में बंपर इजाफा किया जाना संभव है। इतना ही नहीं वर्तमान में कर्मचारियों को 42 प्रतिशत डीए का लाभ मिल रहा है।

अगर अब सरकार डीए में बढ़ोतरी करती है तो फिर सोने पर सुहागा होगा। सातवें वेतन आयोग के अनुसार, सालाना दो बार डीए में इजाफा किया जाता है, जिसकी दरें जनवरी और जुलाई से लागू की जाती हैं।

इससे पहले मार्च में जो डीए बढ़ाया गया था, उसकी दरें 1 जनवरी से प्रभावी मानी गई थी। अब डीए बढ़ाया जाता है तो उसकी दरें 1 जुलाई 2023 से प्रभावी मानी जाएंगी, जो किसी बड़ी सौगात की तरह होंगी।

डीए एरियर भी आएगा अकाउंट में

केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला डीए एरियर भी जल्द ही अकाउंट में आने वाला है। सरकार अटका हुआ 18 महीने का डीए एरियर का पैसा खाते में डालने जा रही है, जो किसी बड़े तोहफे की तरह होगा।

जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण काल 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक का डीए एरियर का पैसा नहीं भेजा था। कर्मचारियों इसकी लगातार मांग कर रहे थे, जो अब जल्द जा सकता है।

Share this story