Anand Mahindra Car Collection: इन सस्ती महिंद्रा कारों में बस्ती है आनंद महिंद्रा की जान

देश के बड़े उद्योगपतियों में से एक आनंद महिंद्रा को गाड़ियों से बहुत ही प्यार है। वह महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के मालिक है। उन्हें अक्सर ही नई गाड़ियों को लेकर सोशल मीडिया पर लिखने का शौक है। आनंद महिंद्रा देश के अमीर व्यक्ति है, हर साल उनके लाखों का बिकती है।
Anand Mahindra Car Collection: इन सस्ती महिंद्रा कारों में बस्ती है आनंद महिंद्रा की जान

Anand Mahindra Car Collection : देश के बड़े उद्योगपतियों में से एक आनंद महिंद्रा को गाड़ियों से बहुत ही प्यार है। वह महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के मालिक है। उन्हें अक्सर ही नई गाड़ियों को लेकर सोशल मीडिया पर लिखने का शौक है।

आनंद महिंद्रा देश के अमीर व्यक्ति है, हर साल उनके लाखों का बिकती है। अब लोग यह सोचते हैं कि जो आदमी अपनी लाखों कारें बेचता है, उसके पास कौन सी कार होगी। तो आपको बता दें कि आनंद महिंद्रा सर को महिंद्रा की कारें बहुत ही पसंद है और वह इसी का इस्तेमाल करते हैं।

उनका कार कलेक्शन बेहद ही सीमित है और इसमें आपको ज्यादातर महिंद्रा की कारें ही देखने को मिलेगी। तो चलिए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन सी कारें शामिल है।

Mahindra Scorpio

देश के सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एक्सयूवी महिंद्रा स्कार्पियो (Mahindra Scorpio) आनंद महिंद्रा (Ananda Mahindra) को भी बहुत ही पसंद है। उनके पास फर्स्ट जनरेशन स्कॉर्पियो है, जिसका रंग काला है।

इसमें आपको फोर व्हील ड्राइव का फीचर देखने को मिलता है। महिंद्रा स्कार्पियो वही एसयूवी थी जिसने कंपनी का भविष्य सवार दिया था।

Mahindra Bolero Invader

आज के लोग शायद ही बोलेरो के इस वेरिएंट के बारे में जानते होंगे। लेकिन आनंद महिंद्रा सर के पास महिंद्रा बोलेरो इंवेडर मौजूद है। यह अभी के बोलेरो की तुलना में थोड़ी सपोर्टयर थी।

इसमें आपको सॉफ्ट टॉप के साथ तीन दरवाजे मिलते थे। इसमें 2.5 लीटर का डीजल इंजन दिया जाता था। इसमें आपको साइड फेसिंग बेंच सीट देखने को मिलती थी। आप यह कह सकते थे कि वह उस समय की थार थी।

Mahindra Alturas G4

Mahindra Alturas कंपनी की सबसे महंगी एसयूवी है। इसका सीधा मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर और एमजी ग्लोस्टर से होता है। हालांकि भारतीय बाजार में इसकी बिक्री कुछ खास नहीं हुई। लेकिन फिर भी महिंद्रा इसे बेच रही है।

आनंद महिंद्रा सर के पास भी Alturas G4 है, जिसे उन्होंने बाज नाम दिया है। कार की डिलीवरी के तुरंत बाद ही उन्होंने ट्वीट कर लोगों से इस कार के नाम को लेकर सजेशंस मांगे थे। जिसके बाद लाखों लोगों ने उनके कार्य के लिए नए नए नाम भेजे थे।

Mahindra TUV 300

आनंद महिंद्रा सर के पास 2015 मॉडल महिंद्रा टीयूवी 300 है। इसमें उन्होंने काफी कस्टमाइजेशंस करवा कर रखे हैं। इस एसयूवी को रग्ड लुक देने के लिए उन्होंने इस पर आर्मर किट भी लगवाया है।

जब भारतीय बाजार में बिकती थी तो इसे काफी लोगों ने पसंद किया था। यह 7 से 8 लाख के बजट में आती थी।

Share this story