Electric Cars हुए पुराने, अब Solar Power से चलेंगे कार और देंगे 1600 Km का रेंज

Solar Car : विश्व भर में अभी इलेक्ट्रिक कार ठीक से स्थापित भी नहीं हुए हैं कि इन्हें रिप्लेस करने के लिए सोलर पावर से चलने वाली गाड़ी तैयार हो चुकी है। अमेरिकी और यूरोपीय देशों ने कई सोलर पावर कार पर काम कर रही हैं। उसमें से एक को फिलहाल लांच भी कर दिया गया है।
सोलर पावर कार की खासियत है कि वह सिंगल चार्ज में इलेक्ट्रिक कार के मुकाबले 4 गुना ज्यादा रेंज देने में सक्षम है। इसी को देखते हुए अब लोग सोलर पावर से चलने वाली कारों में ऑटोमोबाइल सेक्टर का भविष्य देख रहे हैं।
बात इलेक्ट्रिक की हो या सोलर कार की दोनों चलेंगे इलेक्ट्रिक पावर से ही। इससे हमारे पर्यावरण और खर्चे को बचाया जा सकता है। आज हम ऐसे ही दो कारों के बारे में जानेंगे जिसे काफी सुर्खियां मिली है।
Aptera Solar Car :
एप्टेरा एक अमेरिकी बेस्ट स्टार्टअप है जिसने हाल ही में अपनी एक कार को पेश किया है। यह कार हाइब्रिड मोटर के साथ आती है। इस कार को एक बार फुल चार्ज करने पर 1609 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।
फ्यूचरिस्टिक डिजाइन वाली यह कार 177 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाई जा सकती है। यह सोलर एनर्जी से चार्ज होती है इसीलिए इसे आपको बार-बार इलेक्ट्रिसिटी से प्लग कर चार्ज करने की जरूरत नहीं है।
अगर आप रोज 64 किलोमीटर से ज्यादा ड्राइव नहीं करते तो आपको इसे कभी चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सोलर पावर से ही इतना एनर्जी जनरेट कर लेगी कि आप इसे आसानी से चला सकेंगे।
इसमें आपको पावरफुल सोलर पैनल्स मिलते हैं जो ड्राइव के दौरान भी चार्ज होते रहते हैं। यह 700 वाट सोलर पावर से चार्ज होता रहता है। इसमें आपको 150 किलोवाट का मोटर मिलता है। इसका एयरोडायनेमिक इसे और भी एफिशिएंट और शानदार लुक वाला बनाता है।
फिलहाल आप इसे 25,900 डॉलर यानी की 21 लाख भारतीय रुपए में खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको इसके वेबसाइट पर जाकर बुक करवाना होगा। इसमें दो लोग बड़े ही आसानी से बैठ सकते हैं। वही इसमें आपको ठीक ठाक सा बूट स्पेस पर मिल जाता है।