सेल्फ स्टार्ट फीचर वाली Hero HF Deluxe की कीमत बस इतनी, जानें ऑफर

Hero HF Deluxe: कामगार लोगों को बाइक की काफी जरूरत होती है। इसलिए इन दिनों टू व्हीलर की बिक्री में काफी बढ़ोतरी देखी गई है। लेकिन बढ़ती महंगाई के साथ इनकी कीमतें भी काफी बढ़ी है। ऐसे में अगर आप कोई टू व्हीलर खरीदना चाहते हैं और बजट की वजह से नहीं खरीद पा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है।
आप चाहें तो बहुत ही कम कीमत पर सेकंड हैंड हीरो एचएफ डीलक्स (Hero HF Deluxe) ले सकते हैं। स्प्लेंडर (Hero Splendor Plus)के बाद यह बाइक हीरो की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। इसमें आपको दमदार माइलेज देखने को मिलता है। हीरो एचएफ डीलक्स को लोग काफी पसंद करते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके कुछ फीचर्स।
Hero HF Deluxe की डिटेल
Hero HF Deluxe कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक में से एक है। इसके सेकंड हैंड मॉडल को भी लोग काफी खरीदते हैं। आज 2022 मॉडल हीरो एचएफ डीलक्स बाइक को carandbike.com साइट पर बेचने के लिए लिस्ट किया गया है। इसमें आपको BS IV इंजन मिलता है।
सेल्फ स्टार्ट, एलॉय व्हील ड्रम ब्रेक के साथ यह बाइक आती है। अभी तक इसे 6000 किलोमीटर तक चलाया जा चुका है। अभी तक यह एक फर्स्ट ओनर बाइक है जिसे जनवरी में खरीदा गया था। साइट पर बाइक की कीमत ₹20,000 रखी गई है। यहां पर मिली पिक्चर्स की माने बाइक की कंडीशन काफी अच्छी है।
ऐसे खरीदें बाइक
बाइक खरीदने के लिए आपको सबसे पहले carandbike के साइट पर जाना होगा। यहां जाने के बाद आप बाइक के मॉडल और अपने बजट को फिल्टर कर सकते हैं। फिल्टर करने के तुरंत बाद आपके स्क्रीन पर इसी बजट में उपलब्ध सारे हीरो एचएफ डीलक्स मॉडल आ जाएंगे।
फिर आप अपने पसंदीदा मॉडल को सेलेक्ट कर इसे खरीद सकते हैं। खरीदने के लिए आप बाइक के मालिक से भी बात कर सकते हैं और चाहे तो मोल भाव भी कर सकते हैं।