हुंडई शोरूम में 2 लाख तक का कैश डिस्काउंट! जानिए किस कार पर लागू है ये ऑफर!

हुंडई जून में अपनी फ्लैगशिप SUV टक्सन पर 2 लाख रुपए तक का कैश डिस्काउंट मिल सकता है। कंपनी टक्सन के मॉडल ईयर 2023 और मॉडल ईयर 2024 पर अलग-अलग डिस्काउंट दे रही है।
हुंडई शोरूम में 2 लाख तक का कैश डिस्काउंट! जानिए किस कार पर लागू है ये ऑफर!
दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

ऐसे में आप इस SUV को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको इसके मॉडल ईयर के साथ इसके पेट्रोल और डीजल वैरिएंट पर कितने फायदा मिलेगा इसके बारे में जरूर जान लें। टक्सन के डीजल वैरिएंट के मॉडल ईयर 2023 पर 2,00,000 रुपए का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, पेट्रोल वैरिएंट के मॉडल ईयर 2024 पर और डीजल वैरिएंट के मॉडल ईयर 2024 पर 50,000 रुपए का कैश डिस्काउंट मिलेगा।

हुंडई कोना EV का सेल्स डेटा
महीना सेल्स यूनिट
दिसंबर 2023 209
जनवरी 2024 183
फरवरी 2024 157
मार्च 2024 110
अप्रैल 2024 201

हुंडई कोना की सेल्स के आंकड़े भी पिछले कुछ महीने से बेहतर नहीं है। दिसंबर में इसकी 209 यूनिट, जनवरी 2024 में 183 यूनिट, फरवरी 2024 में 157 यूनिट, मार्च 2024 में 110 यूनिट और अप्रैल 2024 में 201 यूनिट बिकीं। इस तरह इन 5 महीने के दौरान इसकी कुल 860 यूनिट बिकीं। यानी इसकी मंथली औसत सेल्स 172 यूनिट की रही। बता दें कि टक्सन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 29,01,800 रुपए है।

हुंडई टक्सन डिस्काउंट अप्रैल 2024
मॉडल ईयर टाइप डिस्काउंट
डीजल MY2023 कैश ₹2,00,000
पेट्रोल MY2023 कैश ₹50000
डीजल MY2024 कैश ₹50000
पेट्रोल MY2024 - -

हुंडई टक्सन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

टक्सन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.25-इंच का ड्राइवर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर डिस्प्ले और 10.25-इंच का ही टचस्क्रीन यूनिट इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके अलावा एसयूवी में पैनोरमिक सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी रिमोट ऑपरेशन के साथ और ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल फीचर देखने को मिलता है।

इसमें पावर्ड, हीटेड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और वायरलैस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, हिल होल्ड/डिसेंट कंट्रोल, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स और ADAS मिलता है।

Share this story